अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के पास आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत, चीनी अधिकारियों के साथ हो रही थी बैठक

Published : Jan 11, 2023, 07:59 PM ISTUpdated : Jan 11, 2023, 10:30 PM IST
अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के पास आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत, चीनी अधिकारियों के साथ हो रही थी बैठक

सार

अफगानिस्तान की राजधानी काबूल में विदेश मंत्रालय के पास आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हो गई है। धमाके के वक्त मंत्रालय में तालिबान और चीन के अधिकारी बैठक कर रहे थे।  

काबूल। अफगानिस्तान की राजधानी काबूल में बुधवार को आत्मघाती हमला हुआ है। बम धमाका विदेश मंत्रालय के पास हुआ। धमाके की चपेट में आकर 20 लोगों के मारे जाने की सूचना मिल रही है। आत्मघाती हमलावर काबूल स्थित विदेश मंत्रालय की बिल्डिंग के पास पहुंचा था। उसने भवन के पास जाकर खुद को उड़ा लिया। सूचना मिल रही है कि बम धमाके की जद में आकर आसपास मौजूद 20 से अधिक लोग मारे गए। सूत्रों के अनुसार धमाके के वक्त विदेश मंत्रालय के अंदर तालिबान और चीन के अधिकारियों के बीच बैठक चल रही थी। 

1 जनवरी को काबुल मिलिट्री एयरपोर्ट पर हुआ था हमला
बता दें कि अफगानिस्तान में पिछले कुछ समय से बम धमाके की घटनाएं अधिक हो रहीं हैं। स्थानीय न्यूज एजेंसी टोलो न्यूज ने जानकारी दी है कि चार जनवरी को भी काबूल में कई बम धमाके हुए थे। 1 जनवरी को काबुल मिलिट्री एयरपोर्ट के बाहर हुए बम धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई थी और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी तक्कुर ने बताया था कि धमाका सैन्य हवाई अड्डे के मेन गेट के पास हुआ था।

यह भी पढ़ें- कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते अमेरिका में सभी फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंस गए हजारों लोग

12 दिसंबर को अज्ञात बंदूकधारियों ने काबुल में चीनी कारोबारियों के बीच लोकप्रिय एक होटल पर हमला किया था। अगस्त 2021 में अमेरिका के जाने के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के अफगान ब्रांच द्वारा अफगानिस्तान में हमले तेज कर दिए गए हैं। इन हमलों में सैकड़ों लोगों की जान गई है।

यह भी पढ़ें- Pakistan Economy: दाने-दाने को मोहताज हुए पाकिस्तानी, सड़क पर रोने लगे, रोटियों के लिए ट्रकों के पीछे भाग रहे
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bhutan GLOF High Alert: भूटान में फटी ग्लेशियल झील, असम-बंगाल के इन 6 जिलों में आएगी भयंकर बाढ़?
Top 10 News: Cyclone Arnab से Israel Election तक, आज की 10 बड़ी खबरों ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन?