
वर्ल्ड डेस्क। कई बार गंभीर बीमारी या अन्य शारीरिक स्थिति के चलते इंसान के लिए जीना मुश्किल हो जाता है। वह मरना तो चाहता है, लेकिन मर नहीं पाता। स्विटजरलैंड में ऐसे लोगों को इच्छामृत्यु की इजाजत है। ऐसे लोग बिना किसी दर्द के शांति से मर सकें, इसके लिए डॉ. फिलिप नित्शके ने Tesla of euthanasia नाम से प्रसिद्ध मशीन बनाई है। इस पोर्टेबल सुसाइड पॉड का असली नाम सार्को (Suicide Pod Sarco) है। जल्द ही इसका इस्तेमाल शुरू हो सकता है।
क्या है सुसाइड पॉड सरको?
पोर्टेबल सुसाइड पॉड सरको एक कैप्सूल जैसी मशीन है। इसका इस्तेमाल बिना किसी डॉक्टर की देखरेख के सहायक इच्छामृत्यु के लिए किया जा सकता है। इसमें घुसकर एक मरीज एक बटन दबाकर खुद को मार सकता है। जो मरीज बटन नहीं दबा सकता उसके लिए भी मशीन में सुविधाएं दी गईं हैं।
कैसे काम करता है सुसाइड पॉड?
मरीज के अंदर आने के बाद यह सुसाइड पॉड अपने चैंबर को नाइट्रोजन गैस से भरता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर तेजी से कम होता है और मरीज कुछ मिनटों में ही बेहोश हो जाता है। दस मिनट के भीतर उसकी मौत हो जाती है। यह सब मात्र एक बटन दबाकर हो जाता है। मरीज पलक झपका कर, इशारा कर या आवाज देकर सुसाइड पॉड को अपना काम करने के लिए कह सकता है। आंखों से इशारा करने की सुविधा उन लोगों के लिए है जो शरीर हिला नहीं सकते। इस पॉड से एक मरीज की मौत पर 20 डॉलर का खर्च आता है।
स्विटजरलैंड में इच्छामृत्यु 1942 से वैध है
स्विटजरलैंड में इच्छामृत्यु 1942 से वैध है। ऐसी मौत उन लोगों को ही मिल सकती है जो बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। जिनके ठीक होने की उम्मीद नहीं है। डॉक्टर के रिपोर्ट के बाद ही मरीज को इच्छामृत्यु दी जाती है। इसके लिए मशीन लाए जाने का विरोध भी हो रहा है।
मौत देने वाली इस मशीन को बनाने वाले डॉ. फिलिप नित्शके ने दावा है कि यह इसके यूजर्स को जल्द और बिना किसी दर्द के मरने में मदद करेगी। हालांकि, स्विटजरलैंड के कानून के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सुसाइड पॉड का इस्तेमाल करने में किसी की सहायता करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे लगभग 5 साल की सजा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- अज्ञातवास में रहने वाली माशको पिरो जनजाति का दुलर्भ Video आया सामने...
स्विस अखबार 'ब्लिक' के अनुसार, सरकारी वकील पीटर स्टिचे ने कहा है कि मशीन के ऑपरेटर्स के लिए "गंभीर परिणाम" हो सकते हैं। अभी हत्या की विधि के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं दी गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि मरने की प्रक्रिया के दौरान इस मशीन को किस तरह कंट्रोल किया जाता है।
यह भी पढ़ें- ट्रम्प गर्दन न हिलाते तो सिर में लगती गोली, खौफनाक वीडियो से मिली बड़ी जानकारी
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।