सीरिया की महिला ने इस्तांबुल में लगाया था बम, पता चला हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन का नाम

Published : Nov 14, 2022, 03:45 PM ISTUpdated : Nov 14, 2022, 03:48 PM IST
सीरिया की महिला ने इस्तांबुल में लगाया था बम, पता चला हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन का नाम

सार

तुर्की के इस्तांबुल में रविवार को हुए आतंकी हमले में छह लोगों की मौत हो गई थी। तुर्की की पुलिस ने इस मामले में सीरिया की एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने बम प्लांट किया था। हमला आतंकी संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी ने कराया था।

इस्तांबुल। तुर्की के इस्तांबुल में रविवार दोपहर को हुए बम धमाके को एक महिला आतंकी ने अंजाम दिया था। तुर्की की पुलिस ने पता लगाया है कि वह महिला सीरिया की रहने वाली है। इस हमले को आतंकी संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी ने कराया था।

रविवार को मध्य इस्तांबुल के इस्तिकलाल एवेन्यू में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हुई थी और 81 घायल हो गए थे। तुर्की पुलिस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने एक सीरियाई महिला को इस्तांबुल में बम लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह कुर्द आतंकवादियों के लिए काम कर रही थी। पुलिस के अनुसार महिला सीरिया की रहने वाली है। उसे कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) ने हमला करने का आदेश दिया था। कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी को तुर्की और उसके पश्चिमी सहयोगी देशों ने आतंकवादी समूह के लिस्ट में रखा है। 

40 मिनट तक बेंच पर बैठी रही महिला
पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह धमाके वाली जगह इस्तिकलाल एवेन्यू पर मौजूद एक बेंच पर 40 मिनट तक बैठी रही। इस सड़क पर सिर्फ पैदल चलने की इजाजत है। यहां पर्यटकों की काफी आवाजाही रहती है। लोग आराम कर सकें इसके लिए सड़क के किनारे बेंच लगाए गए हैं। महिला ने बम प्लांट किया था और धमाके से ठीक पहले वहां से चली गई थी। दो पुरुषों ने उसकी मदद की थी। 

यह भी पढ़ें- Istanbul Blast: महिला आतंकी ने किया था बम धमाका, मारे गए 6 लोग, भारत ने जताया दुख

तुर्की की पुलिस ने बम धमाका मामले में 21 और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तुर्की के उप-राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने कहा है कि ऐसा संदेह है कि एक महिला आतंकवादी ने बम विस्फोट किया था। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। तुर्की के जस्टिस मिनिस्टर बेकिर बोजदाग ने कहा कि एक महिला को लगभग 40 मिनट तक एक बेंच पर बैठे देखा गया। वह विस्फोट से कुछ मिनट पहले चली गई थी। महिला के साथ दो पुरुष हमलावर भी जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- इस्तांबुल में बड़ा धमाका: कुछ देर पहले इस स्ट्रीट पर खुशियां थी आबाद, अचानक चीखों के बीच मौत का मातम पसर गया

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?
न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?