चीन से तनाव के बीच सामने आया ताइवान की राष्ट्रपति का भारत के प्रति प्रेम, कहा- बेहद पसंद है भारतीय खाना

Published : Oct 16, 2020, 01:45 AM IST
चीन से तनाव के बीच सामने आया ताइवान की राष्ट्रपति का भारत के प्रति प्रेम, कहा- बेहद पसंद है भारतीय खाना

सार

जहां एक तरफ चीन के साथ ताइवान की तनातनी चल रही है तो हीं ताइवान का भारत को लेकर प्रेम कई बार देखा गया है। अब एक बार फिर ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन का भारतीय संस्‍कृति के प्रति जबर्दस्‍त प्रेम देखने को मिला है। 

नई दिल्ली. जहां एक तरफ चीन के साथ ताइवान की तनातनी चल रही है तो हीं ताइवान का भारत को लेकर प्रेम कई बार देखा गया है। अब एक बार फिर ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन का भारतीय संस्‍कृति के प्रति जबर्दस्‍त प्रेम देखने को मिला है। दरअसल ताइवान की राष्‍ट्रपति ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि भारतीय खाना और चाय बहुत पसंद है।

इतना ही नहीं ताइवान की राष्ट्रपति वेन ने यह भी बताया कि उन्हें भारत का कौन सा खाना पसंद है। उन्होंने कहा कि वह अक्‍सर चना मसाला और नान खाने के लिए भारतीय रेस्‍त्रां में जाती रहती हैं।

 

उन्होंने ताइवान में भारतीय रेस्त्रां की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, ''ताइवान भाग्‍यशाली है कि यहां पर कई भारतीय रेस्‍त्रां हैं और ताइवान की जनता उन्‍हें प्‍यार करती है। मैं खुद हमेशा चना मसाला और नान खाने के लिए जाती हूं जबकि चाय मुझे हमेशा मेरी भारत यात्रा के दिनों और जीवंत, विविध और रंगों से भरे देश की याद दिलाती है। आपकी पसंदीदा डिश कौन सी है?'
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Top 10 Morning News: कीव में धमाके, लेबनान में हमले और भारत की बड़ी तैयारी! सुबह की 10 खबरें
आखिर किन देशों में फंसा है ईरान का 120 अरब डॉलर? सामने आई गई पूरी लिस्ट