अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का फरमान, यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं होंगी महिलाएं

Published : Jan 29, 2023, 10:30 AM ISTUpdated : Jan 29, 2023, 10:31 AM IST
Taliban Women, Taliban, Women in Kandahar, Women in Afghanistan, Kabul, Kabul Airport Blast, Kabul Blast Photos, Music Ban in Kandahar

सार

अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने महिलाओं के यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने पर बैन लगा दिया है। अब महिलाएं न तो प्रवेश परीक्षा दे पाएंगी और न यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर पाएंगी। 

काबुल। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने नया फरमान जारी कर महिलाओं को यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया है। अफगानिस्तान के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए फरवरी में परीक्षा होने वाली है। अब महिलाएं न प्रवेश परीक्षा दे पाएंगी और न उन्हें विश्वविद्यालयों में पढ़ने दिया जाएगा।

दिसंबर में तालिबान ने अगली सूचना तक सभी महिलाओं को कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ने जाने से रोक दिया था। इसके बाद विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके परिणामस्वरूप अफगानिस्तान में क्लास 6 के बाद लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था।

तालिबान शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया नोटिस
अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी टोलोन्यूज ने बताया कि तालिबान शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि अगली सूचना तक लड़कियां परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं। महिला छात्रों को प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है।

तालिबान ने मई 2021 में सत्ता पर किया था कब्जा
अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने मई 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। शुरुआत में तालिबान ने कहा था कि वह महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान करेगा और उनके प्रति अधिक उदार रवैया अपनाएगा। सत्ता पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान में इस्लामी कानून की अपनी सख्त व्याख्या को व्यापक रूप से लागू किया है।

यह भी पढ़ें- 10 फिलिस्तीनियों की मौत के बाद इजरायल में यहूदी मंदिर पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 7 लोगों की हत्या

तालिबान ने लड़कियों को पढ़ने से रोका
तालिबान ने लड़कियों को मिडिल स्कूल और हाई स्कूल में पढ़ने से रोक दिया। महिलाओं को सिर से पैर तक के कपड़े पहनने का आदेश दिया और महिलाओं को जिम और पार्कों में जाने से भी रोक दिया। कुछ विदेशी एनजीओ की महिलाओं द्वारा इस्लामी ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर तालिबान ने सभी स्थानीय और विदेशी एनजीओ की महिला कर्मचारियों को अगली सूचना तक काम से प्रतिबंधित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- अल्लाह के भरोसे कंगाल पाकिस्तान: वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा- समृद्धि के लिए अल्लाह हैं जिम्मेदार

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भारतीय टेक कर्मचारियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे SHOCKING डिसीजन, होगा बड़ा नुकसान!
हमास को आतंकी संगठन घोषित करे भारत, इजराइल ने कहा- मंडरा रहा नया खतरा