MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ankit Baliyan Murder
Delhi Model Murder
Nepal flood vulnerability
Top 10 Morning News
Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • World News
  • 10 फिलिस्तीनियों की मौत के बाद इजरायल में यहूदी मंदिर पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 7 लोगों की हत्या

10 फिलिस्तीनियों की मौत के बाद इजरायल में यहूदी मंदिर पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 7 लोगों की हत्या

यरुशलम के नेवे याकोव में एक प्रार्थनास्थल(synagogue) में हुई गोलीबारी में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। इतने ही लोग घायल हुए हैं। पुलिस और रेस्क्यू सर्विसेज ने यह जानकारी दी है।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Jan 28 2023, 06:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : social media

यरुशलम(Jerusalem). यरुशलम के नेवे याकोव में एक प्रार्थनास्थल(synagogue) में हुई गोलीबारी में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। इतने ही लोग घायल हुए हैं। पुलिस और रेस्क्यू सर्विसेज ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी शुक्रवार शाम को पूर्वी यरुशलम के उत्तरी हिस्से में हुई। पुलिस ने कहा, "आतंकवादी कार से पूर्वी यरुशलम के उत्तरी हिस्से में पड़ोस में एक प्रार्थनास्थाल के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली इमारत पर पहुंचे और गोलियां चला दीं।" पुलिस और मेडिक्स ने शुक्रवार रात को बताया आतंकवादी कार से रात 8:13 बजे पहुंचा था। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : social media

हमले के बाद पुलिस ने घेराबंदी की और हमलावर को शूट कर दिया। पुलिस ने कहा कि हमले में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल जब्त कर ली गई है। मैगन डेविड एडोम (The Magen David Adom-MDA) रेस्क्यू सर्विसेज ने कहा कि उसके चिकित्सकों ने घटनास्थल पर पांच पीड़ितों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें-रामदेव ने PAK के जिन 4 राज्यों के टुकड़ों की बात की; वहां के NGO HelpingHandUSA का सामने आ रहा लश्कर-ए-तैयबा से कनेक्शन

35
Image Credit : social media

एमडीए स्टाफ ने कहा कि 70 साल की एक महिला,, 20 साल के युवक और 14 साल के लड़के की हालत गंभीर है। घायलों को हदासाह माउंट स्कोपस अस्पताल ले जाया गया। MDA स्टाफ ने कहा कि रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को जल्द ही इज़राइल रक्षा बलों (Israel Defence Forces-IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ, इज़राइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के प्रमुख और अन्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक विशेष स्थिति मूल्यांकन बैठक करनी थी।

यह भी पढ़ें-US मिलिट्री ऑपरेशन: सोमालिया में ISIS का टॉप लीडर बिलाल-अल-सुदानी सहित 10 आतंकवादी मारे गए

45
Image Credit : social media

यह हमला एक दिन बाद हुआ। इजरायली सेना ने जेनिन के वेस्ट बैंक शहर में एक छापे के दौरान 10 फिलिस्तीनियों को मार डाला था, उनमें से नौ सेना के ऑपरेशन में थे। इसे कई वर्षों में फिलिस्तीनी अथॉरिटी (PA) नियंत्रित क्षेत्र में सबसे खूनी दिन कहा गया था। आईडीएफ ने कहा कि "इस्लामिक जिहाद आतंकवादी दस्ते को पकड़ने के लिए काउंटरटेरोरिज्म ऑपरेशन के दौरान उसकी सेना ने दुश्मन के कई लड़ाकों को मार गिराया। दावा किया गया कि इसमें इस्लामिक जिहाद के लोगों को निशाना बनाया, जो कथित तौर पर इजरायली सैनिकों और नागरिकों पर हमलों के पीछे थे।

रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने आरोप लगाया कि टारगेटेड पीपुल्स इजरायल में आतंकवादी हमले करने की योजना बना रहे थे। इस्लामिक जिहाद के प्रवक्ता तारिक सल्मी का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने बहुत जल्द बदला लेने की कसम खाई थी। इसमें कहा गया था कि प्रतिरोध हर जगह है, अगले टकराव के लिए तैयार है।

55
Image Credit : social media

गाजा पट्टी को नियंत्रित करने वाले फिलिस्तीनी समूह हमास के उप नेता सालेह अल-अरौरी(Saleh al-Arouri) ने शपथ ली कि इजरायल जेनिन नरसंहार के लिए कीमत चुकाएगा। इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि आधी रात के बाद गाजा पट्टी से इजरायली क्षेत्र की ओर दो रॉकेट दागे गए थे, जिसे इजरायल की एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया था। सेना ने कहा कि इजरायल ने हमास और इस्लामिक जिहाद के हथियारों के ठिकानों पर हवाई हमले किए। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Top News: नेपाल बाढ़ से भारत-चीन सीमा तक, US इमरजेंसी: 27 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें
Recommended image2
Nepal Flash Flood: कुछ ही सेकंड में बह गईं कारें-बस्तियां, CCTV में कैद तबाही के डरावने VIDEO!
Recommended image3
Nepal Flash Flood: Bhote Koshi में सैलाब, 160 मौतें, 133 भारतीय लापता, 9 VIDEO में तबाही का मंजर!
Recommended image4
Nepal Flash Floods: सैटेलाइट ने दिखाई बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीर, कैसे तबाह हुआ पूरा इलाका
Recommended image5
Nepal Flash Flood: सद्गुरु के 77 तीर्थयात्री नेपाल बाढ़ में लापता, ग्यिरोंग में तबाही से हड़कंप
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved