अमेरिका के कैलिफोर्निया में मास शूटिंग में तीन की मौत, चार घायल, इस महीने छठा हमला

Published : Jan 29, 2023, 07:46 AM ISTUpdated : Jan 29, 2023, 08:00 AM IST
Mass shooting in California

सार

अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में हुई मास शूटिंग की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति गंभीर है। घटना सड़क पर हुई। जनवरी में कैलिफोर्निया में हुई मास शूटिंग की यह छठी घटना है।

लॉस एंजिलिस। अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में शनिवार को हुई मास शूटिंग में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। कैलिफोर्निया में जनवरी में हुई मास शूटिंग की यह छठी घटना है।

लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के सार्जेंट फ्रैंक प्रीसियाडो ने बताया कि गोलीबारी शनिवार तड़के करीब 2:30 बजे लॉस एंजिल्स के पड़ोस में स्थित बेवर्ली क्रेस्ट में हुई। सात लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से तीन की मौत हो गई। मारे गए तीन लोग एक गाड़ी में सवार थे। वहीं, घायल हुए चार लोग सड़क पर खड़े थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है। गोलीबारी में हताहत हुए लोगों की पहचान नहीं बताई गई है। प्रीसियाडो ने बताया कि उनके पास इस बात की जानकारी नहीं है कि शूटिंग किस वजह से हुई। यह स्पष्ट नहीं है कि संदिग्ध हिरासत में हैं या नहीं।

जनवरी में हुई मास शूटिंग की छह घटनाएं
जनवरी में कैलिफोर्निया में मास शूटिंग की छह घटनाएं हुईं हैं। पिछले सप्ताह लॉस एंजिल्स उपनगर में एक डांस हॉल में नरसंहार हुआ था। इस घटना में 11 लोग मारे गए थे और नौ घायल हो गए थे। इससे पहले दो हॉफ मून बे फार्म्स में हुई गोलीबारी में सात लोग मारे गए थे और एक घायल हो गया था।

अमेरिका में बढ़ रही मास शूटिंग की घटनाएं
लगातार हो रही मास शूटिंग की घटनाओं से कैलिफोर्निया में बंदूक रखने को लेकर बने कानूनों पर बहस तेज हो गई है। अमेरिका में लोगों को बंदूक खरीदने की आजादी है। यहां लोगों को बंदूक रखने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होती, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग अपने पास बंदूक रखते हैं। इस गन कल्चर के चलते मास शूटिंग की घटनाएं बढ़ी हैं।

यह भी पढ़ें- अल्लाह के भरोसे कंगाल पाकिस्तान: वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा- समृद्धि के लिए अल्लाह हैं जिम्मेदार

कैलिफोर्निया राज्य में कठिन गन लॉ है। इसके बाद भी हो रही मास शूटिंग की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। पहले यहां ऐसी घटनाएं कम होती थी। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार अमेरिका में 2022 में 600 से अधिक मास शूटिंग की घटना दर्ज हुईं हैं। ये वो घटनाएं हैं जिनमें कम से कम चार लोग मारे गए या घायल हुए।

यह भी पढ़ें- 10 फिलिस्तीनियों की मौत के बाद इजरायल में यहूदी मंदिर पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 7 लोगों की हत्या

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?