कॉलेज से लौट रहे थे स्टूड़ेंट्स, अचानक सड़क पर गोलियां तड़तड़ाई, किसी के सीने-किसी के पैर पर लगी गोली

अमेरिका में असलहा रखने का लचीला कानून अपराध के आंकड़ों में बढ़ोतरी कर रहा है। आए दिन यहां की सड़कों पर क्राइम से हर ओर दहशत का माहौल है। न्यूयार्क में मामूली कहासुनी और बहस में गोलियां चलने की आए दिन वारदातों ने दहला कर रख दिया है। 

Dheerendra Gopal | Published : Apr 9, 2022 1:40 AM IST / Updated: Apr 09 2022, 07:58 AM IST

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में शुक्रवार को सड़क पर किसी के साथ बहस कर रहे एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाने से एक 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई और दो अन्य किशोर घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतक व घायल किशोर-किशोरी स्कूल से लौट रहे थे। न्यूयॉर्क के पुलिस प्रमुख कीचंत सीवेल ने बताया कि युवती ब्रोंक्स के अपने हाई स्कूल से लौट रही थी, उसके साथ एक अन्य 16 वर्षीय लड़की और 17 साल का एक लड़का भी था।

बहस के दौरान सड़क पर एक व्यक्ति ने कर दी गोलीबारी

Latest Videos

सीवेल के अनुसार, एक क्रॉसवॉक में पैदल चल रहा एक व्यक्ति सड़क के विपरीत दिशा में किसी के साथ बहस कर रहा था, जब उसने बंदूक निकाली और फायरिंग शुरू कर दी।
गोली एक किशोर के सीने में लगी। जबकि दूसरे के पैर व पीछे के हिस्से में नीचे लगी। एनवाईपीडी के प्रमुख ने कहा कि तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल एक किशोर ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि अन्य दो किशोरों को स्थिर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं

एनवाईपीडी प्रमुख ने बताया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज हैं। उन्होंने वादा किया है कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

सप्ताह में दूसरी बार ऐसी घटना

एक हफ्ते में यह दूसरा मौका है जब न्यूयॉर्क में युवा आवारा गोलियों का शिकार हुए हैं। 31 मार्च को ब्रुकलिन में एक 12 साल के लड़के की उस वक्त मौत हो गई जब वह खड़ी कार में खाना खा रहा था। इसी कार में एक 20 वर्षीय महिला भी घायल हो गई।

नए मेयर व पूर्व पुलिस प्रमुख ने किया है वादा

न्यूयॉर्क के नए डेमोक्रेटिक मेयर एरिक एडम्स जोकि एक पूर्व पुलिस अधिकारी भी हैं ने वादा किया है कि वह शहर में आपराधिक घटनाओं को कम करेंगे। उन पर जनता ने इसलिए ही भरोसा जताया है कि वह अपराध से निपटने के लिए यहां करीब नौ मिलियन अवैध असलहों से निजात का कारगर उपाय खोज निकालेंगे। दरअसल, कोविड -19 महामारी के बाद से यहां अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। बुधवार को जारी NYPD के आंकड़ों के अनुसार, 2022 की पहली तिमाही में न्यूयॉर्क में शूटिंग की संख्या 2021 की समान अवधि की तुलना में 260 से बढ़कर 296 हो गई।

यह भी पढ़ें: 

PMO में सीधी एंट्री पाने वाली कौन है फराह, जो बताती है बुशरा बीबी की दोस्त? पीएम आवास पर जादू टोना की क्या है हकीकत?

300 करोड़ रुपये की रिश्वत के बारे में पीएम मोदी को पता था, सीबीआई जांच में करूंगा नामों का खुलासा

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला