मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तानी कोर्ट ने सुनाई 32 साल की सजा

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने 32 साल जेल की सजा सुनाई है। उसे दो आतंकी मामलों में सजा मिली है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 8, 2022 1:24 PM IST / Updated: Apr 09 2022, 02:26 PM IST

इस्लामाबाद। आतंकवादी हाफिज सईद (Hafiz Saeed) को पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने 32 साल जेल की सजा सुनाई है। हाफिज सईद आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक और एक अन्य आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का प्रमुख है। उसे दो आतंकी मामलों में सजा मिली है। पाकिस्तान की मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सईद की सारी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। कोर्ट ने खूंखार आतंकी पर 340,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पहले मामले में सईद को 16.5 साल जेल की सजा सुनाई गई है, जबकि दूसरे मामले में उसे 15.5 साल जेल की सजा सुनाई गई है। कथित तौर पर हाफिज सईद द्वारा बनाई गई एक मस्जिद और मदरसे को भी जब्त कर लिया गया है। सईद को लाहौर की कोट लखपत जेल से अदालत में लाया गया। वह कोट लखपत जेल में 2019 से कड़ी सुरक्षा में कैद है। 

Latest Videos

2020 में मिली थी 15 साल जेल की सजा
70 साल के हाफिज सईद को आतंकवाद निरोधी अदालत पहले भी जेल भेज चुकी है। 2020 में उसके खिलाफ कई आतंकी वित्तपोषण मामलों में से एक में 15 साल से अधिक जेल की सजा सुनाई गई थी। सईद ने कई आतंकी हमलों की योजना बनाई और उसे वित्तपोषित किया है। 26/11/2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद था। बता दें कि 2008 में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया था, जिससे 166 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान का हो रहा था गरीबी में आटा गीला, इमरान खान की बीवी की इस सहेली ने 9 मंथ में जमा कर लिए 249,650 USD

संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी सईद के सिर पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने हाफिज सईद को वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया है। उसे दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1267 के तहत सूचीबद्ध किया गया था।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की रोचक जानकारियां, 13 दिन पीएम रहा एक शख्स, देश का एकमात्र उपराष्ट्रपति भी रहा

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला