थाईलैंड में यात्रियों से भरी बोट में अचानक लगी आग, कर्मचारियों ने सभी 100 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Published : Apr 05, 2024, 03:27 PM IST
thailland 1.jpg

सार

थाईलैंड में यात्रियों से भरी बोट में अचानक आग लग गई। इस दौरान कुछ ही मिनट में पूरी बोट में धुंआ फैल गया। ये नाव एक पर्यटन स्थल की ओर जा रही थी कि इसमें बीच ही आग लग गई। बोट कर्मचारियों ने किसी तरह सौ लोगों की जान बचाई। 

वर्ल्ड न्यूज। थाईलैंड में एक नाव दुर्घटना का शिकार हो गई है। यहां सूरत थानी राज्य में यात्रियों से भरी एक बड़ी नाव फेमस पर्यटन स्थल कोहताओ जा रही थी। नाव में काफी संख्या में यात्री मौजूद थे। इस दौरान अचानक नाव से गंध आने के साथ एक ओर से आग की तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते कुछ ही मिनट में नाव में पूरी तरह आग फैल गई। अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से नाव में सवार सभी करीब सौ से अधिक लोगों की जान बचाई। 

नाव में तेज आवाज के साथ मिनटों में फैली आग
थाईलैंड के कोह ताओ जा रहे जहाज में अचानक एक तेज आवाज का धमाका हुआ तो यात्री भी सहम गए। लेकिन आराम से चलती रही तो लोग सामान्य हो गए। फिर कुछ ही देर में यात्रियों को तेज गंध आने लगी जिसके बाद नाव के पीछे की तरफ से काला धुंआ निकलते दिखने लगा। धुंआ कुछ ही सेकेंड में फैलने के साथ आग की तेज लपटें भी नाव से उठने लगीं। नाव में चारों तरफ आग लगने का शोर मच गया। यात्रियों ने अलार्म बजाकर अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट किया। कई सारे यात्री तो डर के मारे पानी में कूदने लगे।

पढ़ें  इस्तांबुल के नाइट क्लब में मरम्मत के दौरान आग, कम से कम 29 लोगों की मौत

100 से अधिक लोगों की जान बचाई
बोट के अधिकारियों ने भीषण आग लगने के बाद भी हिम्मत दिखाई और छोटी-छोटी नावों और लाइफ जैकेट की मदद से नाव में मौजूद सभी 108 लोगों की जान बचा ली। कुछ यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
नाव में आग किस कारण से लगी फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। बोट की मशीन में शॉर्ट सर्किट भी इसका कारण हो सकता है लेकिन फिलहाल अभी इसे लेकर जांच की जा रही है।    

देखें वीडियो
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बांग्लादेश में 10 घंटे तक बिजली गुल! रात 8 बजे बंद होंगे बाजार, अब भारत से मांगी मदद
ऑपरेशन सिंदूर: राफेल के सामने क्यों जमीन पर ही खड़े रहे PAK के F-16? PAF के पूर्व अफसर का बड़ा दावा