सीरियल किलर निकली गर्भवती महिला, साइनाइड देकर 12 दोस्तों को उतारा मौत के घाट, पूर्व प्रेमी भी हुआ शिकार

Published : Apr 27, 2023, 09:01 PM IST
Crime News

सार

थाइलैंड में पुलिस ने एक गर्भवती महिला को सीरियल किलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने साइनाइड देकर अपने 12 दोस्तों की हत्या कर दी। पूर्व प्रेमी को भी उसने मार दिया।

बैंकाक। थाइलैंड में पुलिस ने एक गर्भवती महिला को अपने 12 दोस्तों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने साइनाइड देकर दिसंबर 2020 से अप्रैल 2023 के बीच हत्याएं की। उसने अपने पूर्व प्रेमी को भी मौत के घाट उतार दिया।

गिरफ्तार की गई महिला की पहचान 32 साल की सरारत रंगसिवुथापोर्न के रूप में हुई है। उसे मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला की एक दोस्त की मौत की जांच कर रही पुलिस ने उसका भेद खोला। वह इस महीने की शुरुआत में अपने दोस्त सिरिपोर्न खानवोंग की मौत के बाद संदेह के घेरे में आ गई थी।

साइनाइड देकर की हत्याएं
14 अप्रैल 2023 को रंगसिवुथापोर्न सिरिपोर्न खानवोंग के साथ रत्चबुरी प्रांत की यात्रा पर गई थी। उन्होंने नदी किनारे एक बौद्ध अनुष्ठान में भाग लिया था। इसके बाद सिरिपोर्न खानवोंग नदी किनारे गिरी और उसकी मौत हो गई। शव के पोस्टमॉर्टम से पता चला कि खानवोंग को साइनाइड नाम का खतरनाक जहर दिया गया था। दिल काम नहीं करने के चलते उसकी मौत हुई थी। शव मिलने के वक्त खानवोंग का मोबाइल फोन, पैसा और बैग गायब था। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि रंगसिवुथापोर्न हत्या के पीछे है। पुलिस का मानना है कि रंगसिवुथापोर्न ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ 11 और लोगों की हत्या की।

33-44 साल के बीच थी पीड़ित की उम्र
पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित की उम्र 33-44 साल के बीच थी। इनकी मौत दिसंबर 2020 से अप्रैल 2023 के बीच हुई। सभी पीड़ित की मौत करीब-करीब एक ही तरह से हुई थी। पीड़ितों के परिजनों ने रिपोर्ट किया था कि मृतक के गहने और पैसे गायब थे।

साइनाइड देने पर पड़ता है दिल का दौरा
बता दें कि मौत के कई महीनों बाद भी लाशों में साइनाइड पाया जा सकता है। इस जहर के चलते ऑक्सीजन कोशिकाओं में नहीं जा पाता। इसके चलते पीड़ित की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो जाती है। इसके शुरुआती लक्षणों में चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ और उल्टी शामिल हैं। हत्याकांडों की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि रंगसिवुथापोर्न ने पैसे के लिए हत्याएं की। रंगसिवुथापोर्न सीनियर पुलिस ऑफिसर की पत्नी थी। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों की सच्चाई से इनकार किया है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US-India ट्रेड में भूचाल? भारत पर नए ट्रैफिक की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप-आखिर क्यों?
Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका