तुर्किए-सीरिया भूकंप: 200 घंटे बाद भी सामने आ रही मौत को मात देने वाली कहानियां, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 41 हजार के पार

Published : Feb 15, 2023, 07:34 PM ISTUpdated : Feb 15, 2023, 07:37 PM IST
Turkey Syria earthquake

सार

तुर्किए और सीरिया में पिछले सप्ताह सोमवार-मंगलवार को आए भूकंप (Turkey Syria earthquake) में मरने वालों का आंकड़ा 41 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं, भूकंप आने के 200 घंटे बाद भी मौत को मात देने वाली कहानियां सामने आ रहीं हैं।

अंकारा। तुर्किए और सीरिया में 7 व 8 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप (Turkey Syria earthquake) में मरने वालों की संख्या 41 हजार के पार पहुंच गई है। तुर्किए में 35,418 और सीरिया में 5,800 से अधिक लोग मारे गए हैं। इस बीच भूकंप आने के 200 घंटे बाद भी मौत को मात देने वाले लोगों की कहानियां सामने आ रहीं हैं। तुर्किए और सीरिया में मलबे के नीचे दबे लोगों को जिंदा निकालने का सिलसिला जारी है। इससे और अधिक लोगों की जान बचाए जाने की उम्मीद जिंदा है।

74 साल की महिला को 227 घंटे बाद मलबे से निकाला गया
तुर्किए के कहारनमारस में भूकंप आने के 227 घंटे बाद बचाव दल ने मलबे से एक 74 साल की महिला को जिंदा निकाला। महिला की पहचान सेमिले केकेक के रूप में हुई है। कहारनमारस में भी बचावकर्मियों ने पांछ घंटे पहले मलबे से 42 साल की महिला को जिंदा निकाला। महिला की हालत नाजूक थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

बचाई जा रही भूकंप पीड़ितों की जान
तुर्किए के हताए में मंगलवार को दो लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया। आठ दिन तक मलबे में दबे होने के बाद भी उनकी सांसें चल रहीं थीं। बचावकर्मियों ने एक महिला और एक पुरुष को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर सीरिया में 65 साल के एक व्यक्ति को मलबे से निकाला गया। वह 208 घंटे से अधिक समय से मलबे में फंसे थे। उनसे बचावकर्मियों ने कहा कि हमलोग आ रहे हैं। आपको बचा लेंगे। इस बचाव अभियान का वीडियो कोकेली नगरपालिका अग्निशमन विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसके साथ ही मलबे में दबी एक लड़की की जान भी बचाई गई है। सोमवार को तुर्किए के हताए में मलबे में दबे 13 साल के लड़के को जिंदा निकाला गया था।

यह भी पढ़ें- 4.7 तीव्रता के भूकंप से फिर दहला तुर्किए, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 34 हजार के पार

तुर्किए में भूकंप से गिरे 50,576 मकान
तुर्किए में भूकंप के चलते कुल 50,576 मकान गिर गए हैं या उन्हें बहुत अधिक नुकसान हुआ है। तुर्किए के पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि सभी जोखिम वाली इमारतों को तत्काल ध्वस्त करने की आवश्यकता है। अधिकारियों ने 10 भूकंप प्रभावित दक्षिणपूर्वी प्रांतों में 387,000 से अधिक इमारतों का निरीक्षण किया है।

यह भी पढ़ें- एयर इंडिया-बोइंग डील से अमेरिका में 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, PM मोदी से बाइडेन ने की ये बात

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

H-1B वीज़ा पर अपने ही घर में घिरे ट्रंप-20 राज्यों ने बताया खतरनाक-खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, VIDEO वायरल, जानिए क्यों?