
वर्ल्ड न्यूज। टैक्सी सर्विस कंपनी में ओला और ऊबर का नाम मार्केट में काफी अधिक है। देश-विदेश में Uber पैसेंजर को टैक्सी सर्विस उपलब्ध करा रहा है। फिलहाल पाकिस्तान में Uber ने अपनी सर्विस को बंद कर दिया है। ऐसा में अब पाकिस्तान के लोगों को Uber की फेसेलिटी नहीं मिल पाएगी। Uber के सर्विस बंद किए जाने से पाकिस्तान के लोगों को भी काफी झटका लगा है।
पाकिस्तान में सिर्फ लाहौर में ही थी Uber की सुविधा
पाकिस्तान में Uber टैक्सी सर्विस फैसेलेटी सिर्फ लाहौर में ही थी। Uber ने पाकिस्तान के कई शहरों में अपनी सर्विस को पहले ही बंद कर दिया था। सिर्फ लाहौर ही एक मात्र शहर था जहां ये सर्विस लोगों को मिल रही थी लेकिन अब नहीं मिल सकेगी। 30 अप्रैल को Uber ने पाकिस्तान में अपना ऐप डिऐक्टिव कर दिया है।
पढ़ेंं भारतीय नाम देखकर Uber ने किया महिला को बैन, बाद में मांगी माफी, जानें पूरा मामला
2022 में इन शहरों में पहले ही बंद की थी सुविधा
Uber टैक्सी सर्विस पाकिस्तान में भी लोगों को रोजाना हजारों लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान करती थी। फिलहाल Uber ने अब पाक में ये सेवाएं देना आज से बंद कर दिया है। पाकिस्तान की बात करें तो यहां पर वर्ष 2022 में ही कराची, मुल्तान, फैसलाबाद, पेशावर और इस्लामाबाद Uber ने टैक्सी सर्विस बंद करने का निर्णय लिया था। ऊबर ने ये भी कहा था कि वे यूजर जिनके ऊबर अकाउंट में अभी कुछ पैसे बचे हैं वह पाक की करीब टैक्सी सर्विस से मुफ्त सुविधा ले सकते हैं और अपनी राशि भी ले सकते हैं।
इसलिए बंद की ऊबर ने सर्विस
पाकिस्तान में ऑनलाइन टैक्सी सर्विस के कड़े कॉम्पटीशन के बीच ऊबर ने अपनी सर्विस को बंद कर दिया है। ऊबर ने वर्ष 2019 में करीम ब्रांड को एक्वायर किया था जिसके लिए करीब 3.1 अरब अमेरिकी डॉलर भी खर्च किए थे। ऊबर का कहना था कि कई सारे कस्मर्स की शिकायतों और सर्विस को लेकर सैटिस्फैक्टरी रिस्पॉन्स न मिलने पर ये निर्णय लिया गया।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।