महिला का भारतीय नाम देखकर Uber कंपनी ने उसे बैन कर दिया। हालांकि बाद में ऊबर को अपनी गलती समझ आई तो उसने महिला से माफी मांगते हुए बैन हटा लिया। 

वर्ल्ड न्यूज। कैब सर्विस देने वाली कंपनी ऊबर (Uber) को कौन नहीं जानता है। रोजाना ऊबर की कैब सर्विस का इस्तेमाल हजारों लोग करते हैं। फिलहाल ऊबर सर्विस हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। हुआ यूं कि Uber ने एक महिला को उसके भारतीय नाम के कारण बैन कर दिया था। हालांकि बाद में Uber को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने अपनी बैन हटा लिया। यही नहीं Uber ने महिला से माफी मांगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आस्ट्रेलियाई महिला का संस्कृत नाम देख किया बैन
Uber की ओर से गड़बड़ी का ये मामला ऑस्ट्रेलिया का है। ऑस्ट्रेलिया की इस महिला का नाम स्वास्तिका चंद्रा है। ऊबर महिला के पहले नाम यानी स्वास्तिका को लेकर कन्फ्यूज हो गया और इस नाम को आपत्तिजनक समझ लिया। इस महिला ने Uber सर्विस प्रयोग करनी चाही तो उसे बैन दिखाया गया। महिला ऊबर इट्स से बुकिंग कर रही थी। उसने अपना पहला नाम स्वास्तिका डाला तो उसे नोटिफिकेशन आया कि उसने कंपनी रूल्स को तोड़ा है। इसलिए उसे इस प्लेटफॉर्म पर बैन किया जाता है।

पढ़ें Adani-Uber : उबर के साथ डील से अडानी को क्या होगा फायदा, जानें पूरा प्लान

स्वास्तिक सिंबल हिटलर की पार्टी का प्रतीक
कंपनी ने महिला के नाम में कंन्फ्यूज होने के कराण उसे बैन किया था। जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर को तो सब जानते हैं। खास ये है कि उसकी नाजी पार्टी स्वास्तिक सिंबल का प्रयोग करती थी। जर्मनी में स्वास्तिक सिंबल का प्रयोग बैन है। जबकि भारतीय संस्कृति में स्वास्तिक का मतलब अलग है। यह हिन्दू समेत बौद्ध और जैन धर्म के लोग भी इस स्वास्तिक चिह्न को बहुत मानत हैं। स्वास्तिक के चिह्न को पवित्र और इन धर्मों में सौभाग्य से जोड़ा जाता है।

महिला ने बताया स्वास्तिक का मतलब
महिला के नाम में आ रहे स्वास्तिका शब्द का जब उसने Uber में असली मतलब बताया तो कंपनी को अपनी गलती का एहसास हुआ। स्वास्तिक फिजी में जन्मी थीं और वहीं पली बढ़ी थीं जहां पर भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी रहती है।