महिला टीचर ने 13 साल के छात्र संग बनाए संबंध, भेजी नग्न तस्वीरें, भेद खुला तो हुआ ये अंजाम

Published : Jul 12, 2024, 10:26 PM ISTUpdated : Jul 12, 2024, 10:29 PM IST
Luisa Melchionne

सार

अमेरिका के कनेक्टिकट में स्कूल की गाइडेंस काउंसलर ने 13 साल के छात्र का यौन शोषण किया। उसे अपनी नग्न तस्वीरें भेजी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

कनेक्टिकट। अमेरिका के कनेक्टिकट में एक मिडिल स्कूल की महिला टीचर ने 13 साल के छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसे अपनी नग्न तस्वीरें भेजी और लैप डांस कराया। आरोपी महिला का नाम लुइसा मेल्चियोन है। 47 साल की लुइसा तीन बच्चों की मां हैं।

लुइसा ने स्कूल में गाइडेंस काउंसलर थी। उन्होंने अपने ऑफिस में एक 13 साल के छात्र का यौन शोषण किया। उसके साथ कई बार संबंध बनाए। लुइसा का भेद तब खुला जब उसके एक पुरुष मित्र ने उसका फोन उधार लिया। उसने फोन खंगाला तो वह नाबालिग छात्रा को भेजे गए अश्लील मैसेज से भरा हुआ था। महिला छात्र को अपनी नग्न तस्वीरें भेजती थी।

पुलिस ने 11 जुलाई को लुइसा मेल्चियोन को किया गिरफ्तार

लुइसा के पुरुष मित्र ने इसकी जानकारी अप्रैल में पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लुइसा एक छात्र का यौन शोषण कर रही है। पुलिस ने 11 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया।

लुइसा को जमानत के लिए देना होगा 500,000 डॉलर

जज ने लुइसा की जमानत राशि 500,000 डॉलर रखने का फैसला किया। अगर वह जमानत जमा करने का विकल्प चुनती है तो उसे जीपीएस निगरानी और घर में नजरबंद रखा जाएगा। उसे अपने तीन बच्चों के अलावा किसी अन्य नाबालिग से संपर्क करने से मनाही होगी।

छात्र को पैसे भी भेजती थी लुइसा

नॉरवॉक पुलिस के अनुसार लुइसा पर सेकेंड डिग्री यौन उत्पीड़न और नाबालिग को चोट पहुंचाने के दो मामलों में आरोप लगाया गया है। उसने नॉरवॉक पब्लिक स्कूल से इस्तीफा दे दिया है। महिला छात्र को पैसे भी देती थी। उसने उबर राइड, खाना और क्रिसमस पर 100 डॉलर दिए थे।

यह भी पढ़ें- हद कर दी आपने! चुनाव जीतने के लिए इस महिला नेता ने Live TV पर उतार फेंके कपड़े

छात्र ने पुलिस को यह भी बताया कि लुइसा उसे अपने ऑफिस में बुलाती थी। वह दरवाजा बंद कर उसके साथ "लैपडांस" और अन्य यौन गतिविधियां करती थी। इस घटना को लेकर स्कूल ने अपने बयान में कहा, "हमारे छात्रों की सुरक्षा हमारी पहली चिंता है। लुइसा मेलचियोन अब नॉरवॉक पब्लिक स्कूल में काम नहीं करती हैं।"

यह भी पढ़ें- मंगल ग्रह पर शहर बनाने के लिए एलन मस्क ने किया शुक्राणु देने का वादा …

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Top 10 News: ओडिशा में तूफान का कहर, भारत-फ्रांस का बड़ा प्लान, NSE ने चौंकाया, ट्रंप का बड़ा बयान!
Air India Flight Cancellation: एयर इंडिया ने जेद्दाह की उड़ानें कीं रद्द, मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते फैसला