जापान में एक महिला ने चुनाव जीतने के लिए लाइव टीवी पर अपना कपड़ा उतार दिया। इसके बाद उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वह हॉट हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हो गया है। 

टोक्यो। जापान की एक महिला नेता ने चुनाव जीतने के लिए जो किया उसे देख लोग बोल रहे हैं कि इन्होंने तो हद कर दी। टोक्यो गवर्नर पद के चुनाव में महिला उम्मीदवार ने नेशनल टीवी पर लाइव आने के दौरान अपने कपड़े उतारकर विवाद खड़ा कर दिया है। इस महिला का नाम एरी उचिनो है। वह एनएचके पार्टी की उम्मीदवार हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एरी उचिनो ने लाइव टीवी पर अपना शर्ट उतार फेंका। उसके नीचे वह ट्यूब टॉप पहने हुईं थी। कपड़ा उतारने के बाद उन्होंने दर्शकों से पूछा कि क्या वह वोट जीतने के लिए पर्याप्त "हॉट" हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

महिला ने शर्ट उतार दिया टॉपलेस जैसा पोज

वीडियो में देखा जा सकता है उचिनो बटन वाला शर्ट पहने हुईं हैं। वह एक टेबल के पीछे हैं। वह एनीमे-शैली की आवाज में जापानी मतदाताओं को संबोधित करती हैं। इस दौरान अपना शर्ट उतार देती हैं। वह ऐसा पोज देती हैं जिससे लगता है कि टॉपलेस हैं।

शर्ट उतारने के बाद उचिनो बोलीं मैं बहुत प्यारी हूं

शर्ट उतारने के बाद उचिनो कहती हैं, "मैं बहुत प्यारी हूं। प्लीज मेरे चुनाव प्रचार को देखें। क्या आपको लगता है कि मैं आकर्षक हूं?" उन्होंने दर्शकों को मैसेजिंग ऐप LINE पर उन्हें जोड़ने के लिए आमंत्रित किया और वादा किया कि वह सभी को खुद जवाब देंगी।

वीडियो वायरल हुआ तो होने लगी उचिनो की आलोचना

वीडियो वायरल होने के बाद लोग उचिनो को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोगों ने इस हरकत के लिए उचिनो की आलोचना की है। कहा है कि आपने खुद को वस्तु के रूप में पेश किया। आपको अपनी नीति और नेतृत्व गुणों की बात करनी थी। इसकी जगह अपनी शारीरिक बनावट को प्राथमिकता दी।

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "इस समय, उन्हें नियम बदल देने चाहिए। लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाया जा रहा है। लोग वोट पाने के लिए तमाशा कर रहे हैं। यह लोकतंत्र नहीं है। चाहे आप चुनावों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में कितनी भी बात करें लेकिन यह जन कल्याण नहीं है।"

यह भी पढ़ें- 'भारत के साथ जंग हुई तो 10 हिंदुओं को मार दूंगा, माधुरी दीक्षित को उठा लूंगा': पाकिस्तानी शख्स का चौंकाने वाला बयान (WATCH)

बता दें कि उचिनो का यह स्टंट काम नहीं आया। 7 जुलाई को हुए टोक्यो गवर्नर चुनाव में 71 वर्षीय युरिको कोइके ने लगातार तीसरी बार जीत पाई। उनका कार्यकाल चार साल का होगा। कोइके 2016 में टोक्यो की पहली महिला गवर्नर बनीं थी। इसके बाद 2020 में अपना दूसरा कार्यकाल जीता था।

यह भी पढ़ें- भारतीय मूल की इस लड़की ने America's Got Talent में मचाया धमाल, आनंद महिंद्रा से रहा ना गया- VIDEO