- Home
- Entertainment
- Haiwaan Collection Day 4: चौथे दिन ढेर हुई अक्षय कुमार की 'हैवान', चिल्लर में पहुंची कमाई
Haiwaan Collection Day 4: चौथे दिन ढेर हुई अक्षय कुमार की 'हैवान', चिल्लर में पहुंची कमाई
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक असर नहीं छोड़ पाई। पहले सोमवार को भी फिल्म की रफ्तार सुस्त रही और कलेक्शन 1 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी नहीं छू सका। ऐसे में फिल्म का डिजास्टर होना लगभग तय माना जा रहा है।

‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम होती दिख रही है। दमदार स्टारकास्ट और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के बावजूद फिल्म की शुरुआत धीमी रही। ओपनिंग वीकेंड में भी कमाई की रफ्तार नहीं बढ़ी और अब पहले सोमवार का ट्रेंड भी मेकर्स के लिए चिंता बढ़ाने वाला है।

पहले सोमवार भी नहीं चला ‘हैवान’ का जादू
पहले सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन ‘हैवान’ की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 12.88 फीसदी दर्ज की गई। दर्शकों की मौजूदगी कमजोर रही। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को लगभग करीब 70 लाख रुपए की कमाई की थी। इससे साफ है कि वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला।
4 दिन में 'हैवान' ने कुल कितनी कमाई की
चार दिन बाद फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 8.05 करोड़ रुपए हो चुकी है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 9.63 करोड़ रुपए हो गया है। विदेशों में सोमवार को इस फिल्म की कमाई 25 लाख रुपए हुई, जिसके बाद टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 3 करोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 12.63 करोड़ रुपए हो गया है।
अक्षय-सैफ की 18 साल बाद वापसी
‘हैवान’ की सबसे बड़ी यूएसपी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी भी है। दोनों आखिरी बार 2008 की फिल्म ‘टशन’ में साथ नजर आए थे। करीब 18 साल बाद दोनों की वापसी को लेकर फैंस के बीच खास उत्साह था। इस बार दोनों का अंदाज भी पहले से काफी अलग है। फिल्म में कॉमेडी के बजाय डार्क और सीरियस इक्वेशन देखने को मिलता है।
सैफ ने अक्षय के साथ बॉन्डिंग पर क्या कहा?
सैफ अली खान ने अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करने को लेकर कहा, “मैं अक्षय से प्यार करता हूं। वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं। हम एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। हम बहुत पीछे से साथ हैं। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए एक खास सम्मान होता है, जिसने इतने लंबे समय तक काम किया है। हम दोनों ने साथ में बहुत कुछ देखा है। हमारी केमिस्ट्री हमेशा शानदार रही है।” सैफ के मुताबिक, इस फिल्म में वह पुरानी कॉमेडी वाली केमिस्ट्री नहीं है।
प्रियदर्शन, मोहनलाल और ‘हैवान’ का कनेक्शन
‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और यह 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है, जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे। खास बात यह है कि मोहनलाल ने ‘हैवान’ में कैमियो भी किया है। फिल्म प्रियदर्शन और सैफ की पहली साथ काम करने वाली फिल्म है, जबकि अक्षय की प्रियदर्शन के साथ इस साल दूसरी फिल्म है। हालांकि, इतने बड़े नामों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असर नहीं छोड़ सकी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।