घर बैठे 5 मिनट में कर सकेंगे कोरोना की जांच, बन गई सबसे आसान टेस्ट किट

Published : Mar 29, 2020, 02:40 PM ISTUpdated : Mar 29, 2020, 02:43 PM IST
घर बैठे 5 मिनट में कर सकेंगे कोरोना की जांच, बन गई सबसे आसान टेस्ट किट

सार

बीते दिनों ही स्पेन ने चीन की बनाई हुई कोरोना टेस्ट किट वापस लौटा दी थी क्योंकि वे काम करने में विफल रहीं। इस बीच अमेरिका से कोरोना की नई टेस्ट बनाए जाने की खबर सामने आई है।

वाशिंगटन. कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में खौफ का माहौल है। जानलेवा वायरस से सैकड़ों लोगों की जान चल गई है। कोरोना का टेस्ट भी काफी मंहगा है। बीते दिनों ही स्पेन ने चीन की बनाई हुई कोरोना टेस्ट किट वापस लौटा दी थी क्योंकि वे काम करने में विफल रहीं।

इस बीच अमेरिका से कोरोना की नई टेस्ट बनाए जाने की खबर सामने आई है। ये गुड न्यूज कि अमेरिका की एक कंपनी ने 5 मिनट में कोरोना टेस्ट करने वाला मशीन विकसित कर लिया है।

सिर्फ 5 मिनट में हो जाएगा टेस्ट

कंपनी ने दावा किया है कि उसने एक ऐसा डिवाइस बनाया है, जिससे कोरोना का टेस्ट सिर्फ 5 मिनट में हो जाएगा। महज 5 मिनट में ये पता चल जाएगा कि कोई भी शख्स कोरोना से संक्रमित है या नहीं। खास बात ये है कि मशीन आकार में छोटी है और प्रोटेबल भी है।

औषधि प्रशासन विभाग ने दी मंजूरी

फोर्ब्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने इसे मंजूरी भी दे दी है। मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनी ABBOTT लेबोरेट्रीज ने कोरोना वायरस की जांच के लिए इसका प्रोटेबल टेस्ट प्रदर्शन भी किया है। ABBOTT लेबोरेट्रीज ने अपने एक ट्वीट में यह सूचना दी है कि हम एक परीक्षण शुरू कर रहे हैं जो कोविड-19 का पता लगा सकता है।

एक हफ्ते के अंदर 50 हजार से ज्यादा टेस्ट

ABBOTT के अनुसार, यह डिवाइस 5 मिनट में पॉजिटिव और 13 मिनट में निगेटिव रिजल्ट दे सकता है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इससे एक हफ्ते के अंदर पचास हजार से भी ज्यादा टेस्ट किए जाएंगे। दरअसल, दुनिया के कई देशों में कम टेस्ट के चलते सही मामलों की जानकारी सामने नहीं आ रही है। क्योंकि ऐसे किट मौजूद ही नहीं है, जिनके जरिए कोरोना वायरस की पुष्टि में लगने वाला समय को घटाया जा सके।

भारत में कोरोना संक्रमित की संख्या हजार के पार

पूरी दुनिया में कोरोना से डर का माहौल है। कई देशों में लॉकडाउन हो चुका है। कई देश में दूसरे फेज का लॉकडाउन होने वाला है। भारत में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर हजार के पार पहुंच गई है। वहीं अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना ने चीन, अमेरिका, इटली, ब्रिटेन और फ्रांस में कहर बरपा रखा है।
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rabia Ahsan Murder: 'गलती से चली गोली...' पाकिस्तानी एंकर के पति की थ्योरी पर सवाल, पीठ के घाव ने बढ़ाया शक!
शेख हसीना की वापसी से बांग्लादेश में खलबली! सरकार बोली- सब राजनीतिक ड्रामा