जापान के याकुशिमा द्वीप के पास समुद्र में क्रैश हुआ अमेरिकी सेना का विमान, आठ लोग थे सवार

Published : Nov 29, 2023, 01:49 PM ISTUpdated : Nov 29, 2023, 02:02 PM IST
V-22 Osprey aircraft

सार

अमेरिकी सेना का V-22 ऑस्प्रे विमान जापान के याकुशिमा द्वीप के पास समुद्र में क्रैश हो गया है। विमान में आठ लोग सवार थे। यह हाइब्रिड विमान है। 

टोक्यो। अमेरिकी सेना का V-22 ऑस्प्रे विमान जापान में हादसे का शिकार हो गया है। यह हाइब्रिड विमान बुधवार को याकुशिमा द्वीप के पास समुद्र में क्रैश हो गया। विमान में आठ लोग सवार थे।

जापान के तट रक्षक बल के अनुसार विमान में सवार लोगों की स्थिति के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। हादसा स्थानीय समय अनुसार दोपहर 2.47 बजे हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार विमान के समुद्र में गिरते ही उसके बाएं इंजन से आग निकलने लगी।

हाइब्रिड विमान है ऑस्प्रे, विवादास्पद रही है जापान में तैनाती

क्षेत्र में अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे अभी घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। दरअसल, ऑस्प्रे हाइब्रिड विमान है। यह किसी हेलिकॉप्टर की लैंड और टेकऑफ करता है। इसकी रफ्तरा विमान की तरह तेज है। जापान में ऑस्प्रे की तैनाती विवादास्पद रही है। आलोचकों का कहना है कि हाइब्रिड विमान के हादसे का शिकार होने का खतरा अधिक रहता है। वहीं, अमेरिकी सेना और जापान का कहना है कि यह सुरक्षित है।

ऑस्प्रे विमान में टिल्ट-रोटर सिस्टम है। यह हेलिकॉप्टर और फिक्स्ड-विंग विमान दोनों की तरह उड़ सकता है। अमेरिकी मरीन, अमेरिकी नौसेना और जापान आत्मरक्षा बलों द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें- नॉर्थ कोरिया का सबसे बड़ा दावा-'कोरियाई जासूसी सैटेलाइट ने ली व्हाइट हाउस-पेंटागन की तस्वीरें'

अगस्त में ऑस्ट्रेलिया में हुआ था ऑस्प्रे विमान हादसे का शिकार
अमेरिकी ऑस्प्रे विमान का एक ऐसा ही हादसा अगस्त में ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। विमान में रूटीन सैन्य अभ्यास के लिए सैनिक सवार थे। इस हादसे में तीन यूएस मरीन्स की मौत हुई थी। दिसंबर 2016 में जापान के दक्षिणी द्वीप ओकिनावा के पास एक ऑस्प्रे विमान हादसे का शिकार हो गया था। इसके बाद अमेरिकी सेना को अस्थायी तौर पर विमान का इस्तेमाल रोकना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: इजराइल ने 48 घंटे बढ़ाया सीजफायर, जानें कितने बंधक रिहा करेगा हमास

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?