
US-Russia Summit Alaska 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करीब सात साल बाद पहली बार आमने-सामने बैठने जा रहे हैं। दोनों राष्ट्राध्यक्ष इस बार यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर बातचीत करेंगे। हालांकि, इस शिखर वार्ता में यूक्रेन कहीं नहीं है। यह बहुप्रतीक्षित अमेरिका-रूस शिखर वार्ता (US-Russia Summit) शुक्रवार को अलास्का (Alaska) के सबसे बड़े शहर एंकोरेज (Anchorage) में स्थित संयुक्त सैन्य अड्डे ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन (Joint Base Elmendorf-Richardson) पर होगी।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के मुंह से निकला 'फ्री लेनिनग्राद', लोगों ने कहा- खराब हो चुका है अमेरिकी राष्ट्रपति का दिमाग
अलास्का, अमेरिका का पश्चिमी राज्य है। हालांकि, भौगोलिक और ऐतिहासिक रूप से यह राज्य रूस से जुड़ा है। 18वीं सदी में यह रूसी उपनिवेश था और 1867 में रूस के जार अलेक्जेंडर द्वितीय (Tsar Alexander II) ने इसे 72 लाख डॉलर में अमेरिका को बेच दिया। उस समय इसे आर्थिक रूप से बोझ माना गया लेकिन बाद में यहां सोना और तेल जैसी कीमती संसाधनों की खोज ने इसे रणनीतिक दृष्टि से अहम बना दिया।
रूस में अलास्का को लेकर समय-समय पर बहस होती रही है। जुलाई 2022 में डूमा (Duma) के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन (Vyacheslav Volodin) ने इसे विवादित भूमि बताया था। हालांकि, 2014 में पुतिन ने मजाक में कहा था कि मेरी प्यारी, अलास्का की जरूरत किसे है? यह बहुत ठंडा है।
यह भी पढ़ें: Trump ने Putin को दी चेतावनी: यूक्रेन युद्ध न रुका तो होंगे बेहद गंभीर परिणाम
अलास्का को ट्रंप और पुतिन के बीच शिखर वार्ता के लिए कई वजहों से चुना गया। अलास्का के चयन के 4 प्रमुख कारण...
2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से मॉस्को और वॉशिंगटन के रिश्ते बिगड़ गए थे। अब अलास्का की धरती पर यह बैठक दोनों देशों के बीच संवाद को फिर से जीवित करने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।