अलास्का में उड़ रहा था कार जितना बड़ा अज्ञात सामान, अमेरिकी वायु सेना ने मार गिराया, कहा- पैदा कर रहा था खतरा

Published : Feb 11, 2023, 12:58 PM ISTUpdated : Feb 11, 2023, 01:07 PM IST
US Air Force

सार

अमेरिकी वायु सेना ने अलास्का में 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे एक अज्ञात सामान को मार गिराया है। वह एक छोटे कार जितना बड़ा था। पिछले दिनों अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था।

वाशिंगटन। अमेरिकी वायु सेना के फाइटर जेट ने शुक्रवार को अलास्का के आसमान में अधिक ऊंचाई पर उड़ रहे एक अज्ञात सामान को मार गिराया। टारगेट करीब कार जितना बड़ा था अमेरिकी सरकार द्वारा बताया गया है कि उससे खतरा था।

अमेरिका के राष्ट्रपति के ऑफिस व्हाइट हाउस ने बताया कि यह अभी साफ नहीं है कि टारगेट क्यों अलास्का में उड़ान भर रहा था। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उसे मार गिराने का आदेश दिया था। जिस अज्ञात वस्तु को गिराया गया वह पिछले दिनों अमेरिकी वायु सेना द्वारा गिराए गए चीनी जासूसी गुब्बारे से आकार में बहुत छोटा था। उसका आकार करीब एक छोटी कार जितना था। वह करीब 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।

मलबे की हो रही खोज
जॉन किर्बी ने कहा कि अज्ञात वस्तु को कनाडाई सीमा के पास उत्तरी अलास्का में गिराया गया। वह जमे हुए पानी पर गिरा, जिससे उसकी रिकवरी संभव है। उसकी खोज की जा रही है। विमानों को पैदा हो रहे खतरे को देखते हुए बाइडेन ने उसे मार गिराने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें- 500 से ज्यादा नए प्लेन खरीदेगी एयर इंडिया, फ्रांस की इन कंपनियों से हुआ करार; इतने बिलियन डॉलर में हुई डील

नहीं पता अज्ञात वस्तु के उड़ान भरने का मकसद
किर्बी ने कहा कि जिस वस्तु को गिराया गया उसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता यह किसका है। हम जानकारी जुटा रहे हैं कि यह किसी देश का है या किसी कंपनी का। हमें यह भी नहीं पता कि अज्ञात वस्तु को अलास्का में उड़ाने के पीछे क्या मकसद है।" बता दें कि अज्ञात वस्तु को मार गिराने से पहले अमेरिकी सेना ने एक विमान को उसकी जांच के लिए भेजा था। पायलट ने जानकारी दी थी कि उड़ रही वस्तु में कोई इंसान नहीं है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका को उम्मीद PM मोदी रुकवा सकते हैं रूस-यूक्रेन का युद्ध, जानिए ऐसा क्यों बोले जॉन किर्बी

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

क्या बंदर अब्बास को दुनिया से काट रहा है अमेरिका? ईरान के होर्मोज़गन के 5 पुलों पर किए नए हमले!
PoJK में हिंसा और दमन का आरोप, पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिटेन में प्रदर्शन