अमेरिका में मासूम बच्चे को महिला ने दी ऐसी सजा, जिसे सुनकर रो पड़ेगा दिल, जानें पूरी बात

Published : Apr 07, 2024, 12:47 PM IST
WOMAN ARREST

सार

अमेरिका के टेक्सास में एक महिला ने बच्चे के साथ शर्मनाक हरकत की है। आरोपी महिला ने कथित तौर पर एक बच्चे को बाथरूम में घसीटा और उसे टॉयलेट का पानी पीने के लिए मजबूर किया।

अमेरिका टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में एक महिला ने बच्चे के साथ शर्मनाक हरकत की है। आरोपी महिला ने कथित तौर पर एक बच्चे को बाथरूम में घसीटा और उसे टॉयलेट का पानी पीने के लिए मजबूर किया। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वुडवे पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि क्लाउडिया वेलेडियाज़-बोनिफ़ाज़ी नाम की आरोपी महिला को 3 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। इस घटना के बारे में पीड़ित बच्चे ने ही स्कूल में शिक्षकों जानकारी दी थी, जिसके बाद महिला पर कार्रवाई की गई।

पुलिस के बयान के अनुसार लड़के ने अपने शिक्षकों को बताया कि उसे उसके बालों से खींचकर बाथरूम में ले जाया गया। उसके सिर को शौचालय में डाल दिया गया, जहां उसे शौचालय का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने ये भी बताया कि उसके बालों के टुकड़े गायब थे।उनके दावों ने वुडवे पुलिस और चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विसेज को मामले की आगे की जांच के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने जांच में पाया कि बच्चा बीते कई हिंसक घटनाओं का शिकार रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित बच्चे के साथ कई बार हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका था। उसे महिला ने पूर्व में घूंसे मारा था। इसके अलावा अलग-अलग चीजों के मारा, लंबे समय तक खाना नहीं दिया।

महिला ने अपने बच्चे पर चढ़ाई कार

पुलिस ने महिला का गिरफ्तार करने के बाद पीड़ित बच्चे को सुरक्षा के लिए एक रिश्तेदार के यहां ले जाया गया। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस बात की खुलासा नहीं किया कि पीड़ित बच्चे का आरोपी महिला के साथ क्या संबंध था। बता दें कि अमेरिका में बच्चों के साथ गलत व्यवहार करने का मामला नहीं है। इससे पहले फरवरी में अलबामा में एक महिला ने कथित तौर पर अपने सात वर्षीय बच्चे पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बच्चे ने सिर्फ स्कूल में बदमाशी की थी, जिसके चक्कर में महिला ने जानलेवा कदम उठाने की कोशिश की। 

27 साल की सराय राचेल जेम्स अपने बेटे को स्कूल से लेकर आई और उसे स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा उसके दुर्व्यवहार के बारे में पता चला। सज़ा के तौर पर, उसने लड़के को अपनी कार से बाहर निकाल दिया और उसे घर तक दौड़ने को कहा, जो लगभग आठ ब्लॉक दूर था।

ये भी पढ़ें: श्रद्धा मर्डर केस की तर्ज पर UK में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, जानें हैवानियत से भरे कत्ल के बारे में

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सीरिया में IS का बड़ा हमला: दो अमेरिकी सैनिक और एक नागरिक की मौत, कई घायल
H-1B वीज़ा पर अपने ही घर में घिरे ट्रंप-20 राज्यों ने बताया खतरनाक-खटखटाया कोर्ट का दरवाजा