Good News सुपर वैक्सीन बना रहा अमेरिकाः कोविड-19 के सभी वेरिएंट्स पर करेगा असर

वायरस का डेल्टा संस्करण दुनिया के कई देशों में तबाही मचाए हुए है। भारत भी डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर आशंकित है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 23, 2021 9:47 AM IST

नई दिल्ली। कोविड-19 का वायरस म्यूटेशन दुनिया को चिंता में डाल दिया है। हालांकि, वैक्सीन अभी तक सभी वेरिएंट्स पर प्रभावी दिख रहा है लेकिन लगातार म्यूटेट हो रहे वायरस की वजह से वैज्ञानिकों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। वायरस का डेल्टा संस्करण दुनिया के कई देशों में तबाही मचाए हुए है। भारत भी डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर आशंकित है। लेकिन इन चिंताओं के बीच एक अच्छी खबर यह कि दुनिया के वैज्ञानिकों ने ‘सुपर वैक्सीन’ पर काम करना शुरू कर दिया है। सुपर वैक्सीन कोविड के किसी भी वेरिएंट पर असरकारी साबित होगा। 

यह भी पढ़ेंः अमेरिका से चार गुना अधिक संक्रमित रोज भारत में मिल रहे, 24 घंटे में मिले 42683 नए केस

Latest Videos

सुपर वैक्सीन का ट्रायल हुआ शुरू

अमेरिका के वैज्ञानिकों ने सुपर वैक्सीन बनाई है जो कोविड-19 के सभी कोरोना वायरस वेरिएंट्स पर प्रभावी रहेगा। फिलहाल वैज्ञानिकों ने चूहों पर ट्राॅयल किया है। जल्द ही मनुष्यों पर भी इसका ट्रायल शुरू होगा।

अमेरिकन यूनिवर्सिटी में तेजी से हो रहा काम

अमेरिका के नार्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक सुपर वैक्सीन पर रिसर्च कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इस वैक्सीन को इस तरह डिजाइन किया है ताकि यह हर प्रकार के वेरिएंट पर असर करे। वैज्ञानिकों ने इसे सेकेंड जनरेशन वैक्सीन बताया है। 

कोरोना की तीसरी महामारी के पहले सुपर वैक्सीन आ जाएगी

चूहों पर वैक्सीन का ट्रायल हो रहा है। वैक्सीन का ट्रायल उन चूहों पर किया जा रहा है जो कोरोना फैमिली के वेरिएंट्स से पीड़ित हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि सार्स-कोव और कोरोना समेत सभी प्रकार के वेरिएंट्स पर वैक्सीन प्रभावी दिख रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो तीसरी महामारी के पहले मनुष्यों पर ट्राॅयल कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः डेल्टा+ वेरिएंट से भारत में तीसरी लहर! GOI ने जारी की एडवाइजरी, अमेरिका सहित कई देश डेल्टा से खौफजदा

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों