और किसी lover की तरह ये लड़का तालिबानी लड़ाके को Kiss करने लगा; अफगानिस्तान के कुछ चौंकाने वाले Videos

अफगानिस्तान में तालिबान(Taliban) की क्रूरता किसी से छुपी नहीं है। लेकिन यहां तालिबान की एक खूंखार लड़ाका भी एक लड़के का प्यार देखकर मुस्करा उठा। इस लड़के ने तालिबानी लड़ाके को प्यार जताने चूमना शुरू कर दिया था। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 9, 2021 10:03 AM IST / Updated: Aug 09 2021, 04:00 PM IST

काबुल. यह वीडियो अफगानिस्तान के जावजान प्रांत(Jawzjan Province) की राजधानी शेबरघन(Sheberghan) का बताया जाता है। यहां तालिबान ने कब्जा कर लिया है। इसके बाद तालिबान ने यहां की जेल में बंद 700 पुरुषों और 30 महिला कैदियों को रिहा कर दिया। जेल से रिहाकर जाते कई कैदी तालिबान लड़ाकों को शुक्रिया अदा करते देखे गए। लेकिन एक लड़के ने तालिबानी लड़ाके का हाथ पकड़ लिया और काफी देर तक चूमता रहा। वीडियो में देख सकते हैं कि इस घटना के बाद अपने क्रूर चेहरे के लिए कुख्यात तालिबानी लड़ाका भी मुस्करा दिया।
pic.twitter.com/X3y8xV08Dn

अमेरिका सेना के जाते ही तालिबान का हमला
अफगानिस्तान से अमेरिका और नाटो यानी उत्तरी अटलांटिक सन्धि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) की वापसी के साथ ही तालिबान क्रूरता की हदें पार करता जा रहा है। तालिबान धीरे-धीरे हथियारों  के बूते अफगानिस्तान पर कब्जा जमाता जा रहा है। इस बीच बता दें कि संयुक्त राष्ट्र(UN) के दूत देबोरा एलयॉन्स ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और इस मामले में इस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, तालिबान से तत्काल शहरों पर हमले रोकने की मांग करते हुए सुरक्षा परिषद से अनुरोध किया है। बता दें कि तालिबान के आगे अफगानिस्तान की सेना टिक नहीं पा रही है। यह वीडियो कुंडूजू(kunduz) हवाई अड्डे के पास का है, जो दिखा रहा है कि अफगानिस्तान कैसी हिंसा में फंसा है।

pic.twitter.com/QjRzNa6XwQ

pic.twitter.com/UlxBH1AMVn

pic.twitter.com/CSLHIUI1x0

अमेरिकी  एयरफोर्स ने किए तालिबान पर हमले
बेशक अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी हो चुकी है, लेकिन लगता है कि वो तालिबान को बख्शने के मूड में नहीं दिखता। अफगानिस्तानी सेना की मदद के लिए अमेरिकी सेना फिर से आगे आई है। अमेरिका के बी-52 बमबर्षक विमानों ने जवज्जान प्रांत की राजधानी शेबरघन में आतंकवादियों के ठिकाने पर बम बरसाए। कहा जा रहा है कि इस हमले में 200 आतंकवादी मारे गए। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमान ने शनिवार देर रात tweet करके इसकी पुष्टि की थी। इससे माना जा रहा है कि अमेरिकी सेना निमरूज, जवज्जान, कंधार, हेरात, लश्करगाह और हेलमंद प्रांतों पर तालिबान की पकड़ कमजोर करने फिर से एक्टिव हुई है।

यह भी पढ़ें
बर्बर तालिबान कर रहा नरसंहारः कुदुंज शहर पर कब्जा, कम से कम 14 शव, 30 घायल निकाले गए
युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में सिखों की ताकत दिखाता है यह झंडा; Taliban ने हटाया था, लेकिन फिर फहराया गया
21 साल की लड़की ने पहने थे ऐसे कपड़े, जिसे देख भड़क गए तालिबानी, देखते ही मार दी गोली

 

Share this article
click me!