पुलिस ने कहा कि हमले में वक्त नाजनीन ने बुर्का पहना था। तालिबान के नियंत्रण में रहने वाले अफगानों ने कहा है कि संगठन ने महिलाओं के बाहर काम करने पर भी रोक लगा दी है। 

काबुल. अफगानिस्तान के नॉर्थ में बल्ख प्रांत है। यहां तालिबानियों में 21 साल की एक लड़की की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि उसने टाइट कपड़े पहले थे। अफगानिस्तान में रेडियो आजादी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के नियंत्रण वाले समर कांड गांव में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर से निकलते वक्त मारी गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की का कोई पुरुष रिश्तेदार या दोस्त नहीं था। पुलिस के मुताबिक, लड़की की पहचान नाजनीन के रूप में हुई है। महिला पर उस समय हमला किया गया जब वह घर से निकली और मजार ए शरीफ के लिए गाड़ी पकड़ रही थी। 

नाजनीन ने हमले के वक्त बुर्का पहना था
पुलिस ने कहा कि हमले में वक्त नाजनीन ने बुर्का पहना था। तालिबान के नियंत्रण में रहने वाले अफगानों ने कहा है कि संगठन ने महिलाओं के बाहर काम करने पर भी रोक लगा दी है। 

रविवार को तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत की राजधानी के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया। दे मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान जैसे ही किसी नए इलाके में कब्जा करता है। वह वहां की मस्जिदों से पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों की पत्नियों और विधवाओं को उन्हें सौंपने का ऐलान करवाता है।

क्या अफगानिस्तान में लौट रहा है पुराना वक्त?
1996 से लेकर 2001 तक अफगानिस्तान के 90% हिस्से पर तालिबान ने नियंत्रण कर लिया था। उसने महिलाओं पर सख्त नियम लागू किए थे। उनके फरमान का उल्लघन करने पर सार्वजनिक रूप से पत्थर मारने, कोड़े मारने की सजा दी जाती थी।

ये भी पढ़ें

बॉयफ्रेंड के साथ नहाते हुए फोटो लीं, संबंध बनाए फिर मारी गोली, 27 बार घोंपे चाकू...लड़की ने ऐसे लिया था बदला

भूत भगाने के लिए डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड को लगाए 100 इंजेक्शन, फिर ऐसी क्रूरता की कि वीडियो देख जज भी दंग रह गए

मैं दुष्ट हूं, बुरा हूं.. मां ने 7 साल के बेटे की हत्या से पहले लिखवाई ऐसी बातें, जिसे पढ़कर दंग रह जाएंगे

एक शख्स अनजान कब्र पर रोज चढ़ाता था फूल, जब उसे पता चला कि अंदर कौन दफन है तो उसके होश उड़ गए