Nobel Peace Prize 2020: वर्ल्ड फूड प्रोग्राम संगठन को मिला नोबेल शांति पुरस्कार; जानिए क्या है वजह?

नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2020) का ऐलान शुक्रवार को किया गया। इस साल विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Program, WFP) को शांति पुरस्कार दिया गया। यह संगठन 1961 से दुनियाभर में भूख के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। इस संगठन का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के जरिए देशों को मूलभूत ताकत पहुंचाई जा सके। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 9, 2020 9:54 AM IST / Updated: Oct 09 2020, 03:33 PM IST

स्टॉकहोम. नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2020) का ऐलान शुक्रवार को किया गया। इस साल विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Program, WFP) को शांति पुरस्कार दिया गया। यह संगठन 1961 से दुनियाभर में भूख के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। इस संगठन का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के जरिए देशों को मूलभूत ताकत पहुंचाई जा सके। 

नॉर्वे की नोबेल कमेटी की अध्यक्ष बेरिट राइस एंडर्सन ने नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान किया। विश्व खाद्य कार्यक्रम ने 2019 में 88 देशों के करीब 10 करोड़ लोगों सहायता पहुंचाई। यह संगठन दुनिया भर में भूख मिटाने और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। 

क्या काम करता है World Food Program?
World Food Program दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है। यह भूख को खत्म करने और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने का काम करता है। 2019 में संगठन ने 88 देशों के करीब 10 करोड़ लोगों सहायता पहुंचाई। संगठन संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को युद्धग्रस्त क्षेत्रों में भूख को हथियार बनाने के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित करता है। 

इस साल कोरोना काल में  WFP ने अहम भूमिका निभाई। संगठन का कहना है कि जब तक इस वायरस से लड़ने के लिए मेडिकल वैक्सीन नहीं आ जाती, खाना ही इसके खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। भारत में WFP सीधे खाद्य सहायता प्रदान नहीं करता। बल्कि भारत सरकार को तकनीकी सहायता और क्षमता निर्माण सेवाएं प्रदान करता है। संगठन इस बात पर भी ध्यान दे रहै है कि देश के भोजन आधारित सामाजिक सुरक्षा कवच को इतना सक्षम कर दिया जाए कि वह लक्षित जनसंख्या तक भोजन को अधिक कुशलता और असरदार ढंग से पहुंचा सके।

Share this article
click me!