असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव है। कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए पूरी कोशिश में जुटी है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को असम के गोलाघाट में जनसभा करने पहुंचीं। यहां सरुपत्थर में प्रियंका ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 

गुवाहाटी. असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव है। कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए पूरी कोशिश में जुटी है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को असम के गोलाघाट में जनसभा करने पहुंचीं। यहां सरुपत्थर में प्रियंका ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका गांधी ने कहा कि असम में भाजपा पार्टी माफिया की तरह काम कर रही है। इतना ही नहीं यहां भाजपा का सिंडिकेट काम कर रहा है। भाजपा भ्रष्टाचार के साथ राजनीति कर रही है। यहां उनकी पार्टी में उनके नेताओं की इज्जत नहीं है। वे अपने मुख्यमंत्री को ही आदर नहीं दे पा रहे हैं। 

'भाजपा पार्टी में विभाजन है' 
उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में एकजुटता नहीं है। पार्टी में विभाजन है। जब जिस पार्टी में ही विभाजन होगा, वे असम को एक क्या कर पाएंगे। प्रियंका ने कहा, आज असम में भाजपा सरकार सिंडिकेट चला रही है। जैसे शकुनी मामा और घृतराष्ट्र थे। ऐसे ही दो गुट असम में काम कर रहे हैं। ये नेता असम के लोगों को धोखा दे रहे हैं।

हम 25 लाख नौकरियां नहीं, 5 लाख रोजगार देंगे
प्रियंका ने कहा कि हम 25 लाख नौकरियां नहीं, 5 लाख रोजगार देने का वादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसलिए 5 लाख का वादा कर रही है, क्योंकि इसे भूला नहीं जा सकता है। हम 5 लाख रोजगार देंगे।

जनता पार्टियों से पूछे ये 3 सवाल
प्रियंका गांधी ने कहा, जब चुनाव आता है, तो सब राजनीतिक पार्टियां आपके पास आती हैं, और बड़े बड़े वादे करती हैं। लेकिन आपके मन में क्या सवाल होने चाहिए। सबसे बड़ा सवाल है कि ये उन्होंने क्या किया है? ये लोग क्या करेंगे? तीसरा सवाल है कि क्या ये हमारी संस्कृति को समझते हैं, क्या ये हमारी समस्याओं को समाप्त करेंगे। यही तीन प्रमुख सवाल जनता के मन में होने चाहिए।