असम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें जनता से 10 बड़े वादे किए गए। घोषणापत्र में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों का वादा किया गया है। असम में एनआरसी बड़ा मुद्दा है। भाजपा ने वादा किया कि सही एनआरसी लागू कराकर घुसपैठियों की पहचान करेंगे।  

गुवाहाटी. असम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें जनता से 10 बड़े वादे किए गए। घोषणापत्र में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों का वादा किया गया है। असम में एनआरसी बड़ा मुद्दा है। भाजपा ने वादा किया कि सही एनआरसी लागू कराकर घुसपैठियों की पहचान करेंगे। जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हमारा उद्देश्य जाति, माटी और बेटी को सशक्त करना रहा है। संस्कृति की रक्षा, असम की सुरक्षा और समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध रहे हैं और इसे लेकर हम चले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घोषणापत्र में भाजपा के 10 संकल्प 

1- बाढ़ के प्रभाव से बचाने का वादा
जेपी नड्डा ने कहा कि मिशन ब्रह्मपुत्र के जरिए असम के लोगों को बाढ़ के प्रभाव से बचाएंगे।

2- हर महीने 3 हजार रु की मदद
अरुणोदय कार्यक्रम का विस्तार करते हुए 30 लाख लोगों को हर महीने 3,000 रुपए की सहायता राशि देने का वादा किया गया।

3- नामघरों को 2.50 लाख रुपए
सभी नामघरों को ढाई लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही अवैध निर्माण को हटाया जाएगा।

4- मुफ्त में शिक्षा, साइकिल देंगे
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की प्रतिबद्धता। सरकारी संस्थानों में सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा। कक्षा 8 से छात्राओं को साइकिल मिलेगी।

5-सही एनआरसी लागू का वादा
सही एनआरसी को लागू करना। भाजपा ने भारतीय नागरिकों की रक्षा करने और घुसपैठियों को रोकने का वादा किया।

6- परिसीमन को गति देने का वादा 
भाजपा ने लोगों के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए परिसीमन को गति देने का वादा किया। 

7- आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना 
आत्मनिर्भर असम के लिए भाजपा ने वृहद और सूक्ष्म स्तर पर योजना बनाई है। भाजपा ने वादा किया कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

8- 2 लाख सरकारी नौकरी का वादा
भाजपा ने असम के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने का वादा किया। जेपी नड्डा ने कहा कि राज्य देश का सबसे तेज रोजगार सृजक राज्य बन जाएगा। 2 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 1 लाख लोगों को 31 मार्च, 2022 तक नौकरियां मिलेंगी। भाजपा ने निजी क्षेत्र में भी 8 लाख नौकरियां देने का वादा किया है।

9- एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ाना देंगे
एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने का वादा किया। स्वामी विवेकानंद युवा रोजगार योजना के जरिए मदद की जाएगी। अगले 5 वर्षों तक हर साल 2 लाख युवाओं को एंटरप्रेन्योर के रूप में सहायता दी जाएगी।

10- पट्टा सिस्टम से भूमिहीन की मदद
भाजपा ने कहा कि पट्टा सिस्टम के जरिए भूमिहीन लोगों का समर्थन और मदद की जाएगी।