Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 3406 NEWS
  • 579 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
4005 Stories by Amitabh Budholiya

दिल्ली में मानसून की धांसू एंट्री, पर अफसरों के सारे दावे 'पानी-पानी' हुए, सोशल मीडिया पर पब्लिक ने की खिंचाई

Jun 30 2022, 02:26 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून(Southwest Monsoon) की गुरुवार को एंट्री हो गई। इससे लोगों का भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 जून को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। मानसून की उत्तरी सीमा अब दीसा, रतलाम, टोंक, सीकर, रोहतक, पठानकोट से होकर गुजरती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 27 जून को राष्ट्रीय राजधानी में आता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। राजधानी के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। हालांकि, बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरने से सड़कों पर कई मिनट तक फंसे वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। इस दौरान लोगों ने अव्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके नाराजगी जताई। कई जगहों पर पुलिस से मदद मांगी गई। देखिए दिल्ली में पहली बारिश की कुछ तस्वीरें...