Gagan Gurjar

मैंने MCU से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में एम. फिल किया है। इसके बाद मैंने DB Digital के साथ 10 साल काम किया। उसके बाद सीनियर सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर जनसंपर्क विभाग, मध्यप्रदेश सरकारके लिए कार्य किया और CM शिवराज सिंह चौहान के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स हैंडल किए
  • All
  • 1769 NEWS
  • 990 PHOTOS
  • 112 VIDEOS
2871 Stories by Gagan Gurjar

भारती सिंह की संपत्ति के आगे नहीं टिकते कृष्णा जैसे कॉमेडियन, जानिए कितनी प्रॉपर्टी की हैं मालकिन

Jul 03 2022, 12:26 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में बबली मौसी और लल्ली जैसे किरदार निभाने वाली भारती सिंह (Bharti Singh) 37 साल की हो गई हैं। भारती आज टीवी की दुनिया की सबसे पॉपुलर कॉमेडियंस में से एक हैं। लेकिन उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। कॉलेज टाइम में शूटिंग की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं भारती शूटर बनने का सपना देखती थीं। लेकिन उस वक्त उनका परिवार इस कदर तंगहाली से जूझ रहा था कि उन्होंने न केवल पढ़ाई छोड़ी, बल्कि शूटर बनने के अपने ख्वाब को भी तिलांजलि दे दी। हालांकि, आज भारती के पास इतनी संपत्ति है कि 'द कपिल शर्मा शो' में उनके साथ काम करने वाले कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर और कीकू शारदा जैसे कॉमेडियंस भी उनके आगे कहीं नहीं टिकते। नीचे की स्लाइड्स में जानिए भारती की संपत्ति, कार कलेक्शन और कमाई के साधनों के बारे में...

KGF Chapter 2 से विक्रम तक 6 महीने में आईं साउथ की ये 13 सुपरहिट फ़िल्में, कमाई में बॉलीवुड को दी करारी मात

Jul 02 2022, 08:47 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, 2022 के 6 महीने बीत चुके हैं और इस दौरान बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा की कई फ़िल्में रिलीज हुईं। दिलचस्प बात यह है कि साउथ इंडियन सिनेमा न केवल फिल्मों की सफलता के मामले में बॉलीवुड पर भारी पड़ा है, बल्कि कलेक्शन के मामले में भी दोगुने नंबर पर खड़ा है। बॉलीवुड ने जहां 6 महीने में बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ रुपए आसपास की कमाई की है, वहीं साउथ इंडियन सिनेमा 3000 करोड़ रुपए के करीब खड़ा है। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि जितनी कमाई पिछले 6 महीने में रिलीज हुईं सभी बॉलीवुड फिल्मों ने की है, उससे ज्यादा का कलेक्शन साउथ इंडिया की सिर्फ दो फिल्मों 'RRR' और 'KGF Chapter 2' ने ही कर लिया है। नीचे की स्लाइड्स में जानिए बॉलीवुड की कौनसी 2 फ़िल्में रहीं हिट और साउथ इंडिया की किन 13 फिल्मों ने सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर का टैग हासिल किया...

नयनतारा से रश्मिका मंदाना तक, बिना मेकअप इन 7 साउथ इंडियन एक्ट्रेस को पहचान पाना भी है मुश्किल

Jul 01 2022, 03:59 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो लोग उसमें सिर्फ एक्ट्रेस की एक्टिंग ही नहीं देखते, बल्कि उसकी खूबसूरती को भी निहारते हैं। फिर चाहे फिल्म बॉलीवुड की हो या फिर साउथ इंडियन सिनेमा की। इसमें कोई दो राय नहीं कि हर महिला अपने आपमें ख़ूबसूरत होती है। लेकिन एक्ट्रेसेस को पर्दे पर और भी खूबसूरत दिखाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर यही एक्ट्रेसेस कभी बिना मेकअप सामने आ जाएं तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल होता है। हम आपको साउथ इंडियन सिनेमा की 7 पॉपुलर एक्ट्रेसेस की मेकअप और बिना मेकअप तस्वीरें दिखा रहे हैं, देखें स्लाइड्स...