Gagan Gurjar

मैंने MCU से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में एम. फिल किया है। इसके बाद मैंने DB Digital के साथ 10 साल काम किया। उसके बाद सीनियर सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर जनसंपर्क विभाग, मध्यप्रदेश सरकारके लिए कार्य किया और CM शिवराज सिंह चौहान के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स हैंडल किए
  • All
  • 1769 NEWS
  • 990 PHOTOS
  • 112 VIDEOS
2871 Stories by Gagan Gurjar

Sidhu Moose Wala की तरह ही हुई थी पंजाब के इस 28 साल के सिंगर की हत्या, उम्र, वजह, तरीका, सब एक जैसा

May 30 2022, 11:01 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. पंजाब के उभरते सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। बताया जा रहा है कि उनके गानों में गन कल्चर को बढ़ावा देने को लेकर वे विवादों में थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 28 साल के सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तरह ही एक घटना 34 साल पहले भी पंजाब में ही घटी थी। हम बात कर रहे हैं 80 के दशक के पंजाबी सिंगर धनी राम उर्फ़ अमर सिंह चमकीला की, जिनकी हत्या की गुत्थी आज भी अनसुलझी है। लेकिन उनकी हत्या के वक्त उनकी उम्र, इसकी वजह और इसका तरीका बिलकुल सिद्धू मूसेवाला की तरह ही था। नीचे की स्लाइड्स में जानिए क्यों और कैसे करा दी गई थी अमर सिंह चमकीला की हत्या....

5 पंजाबी सिंगर जिनकी मौत कम उम्र में हो गई, एक की तो हत्या बिलकुल 28 साल के सिद्धू मूसेवाला की तरह हुई थी

May 29 2022, 07:59 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की रविवार को गोली मार कर हत्या कर दी है। वे 28 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनकी हत्या पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहर में हुई। वारदात के दौरान मूसेवाला अपनी महिन्द्रा थार कार में दो अन्य साथियों के साथ मौजूद थे, जिन्हें घायल बताया जा रहा है। युवाओं के बीच काफी पॉपुलर मूसेवाला पर अपने गानों के जरिए गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है। नीचे की स्लाइड्स में जानिए पंजाब के उन पांच सिंगर्स के बारे में, जो मूसेवाला की तरह ही कम उम्र में दुनिया छोड़ गए, इनमें से एक की हत्या बिलकुल सिद्धू मूसेवाला जैसे ही हुई थी...