Gagan Gurjar

मैंने MCU से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में एम. फिल किया है। इसके बाद मैंने DB Digital के साथ 10 साल काम किया। उसके बाद सीनियर सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर जनसंपर्क विभाग, मध्यप्रदेश सरकारके लिए कार्य किया और CM शिवराज सिंह चौहान के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स हैंडल किए
  • All
  • 2052 NEWS
  • 1008 PHOTOS
  • 112 VIDEOS
3172 Stories by Gagan Gurjar

छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले अक्षय कुमार कर चुके इन 7 Real Heroes का रोल, जानिए कैसा रहा हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी पहली मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' ( Vedat Marathe Veer Daudale Saat) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वे छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj)  का किरदार निभा रहे थे। फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कैसा कमाल करती है, यह तो इसकी रिलीज के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन अक्षय कुमार पहले भी रियल लाइफ हीरोज या उनसे प्रेरित किरदार निभा चुके हैं। इनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे हैं। आइए आपको बताते हैं उन 7 फिल्मों, उनमें अक्षय कुमार किरदार और बॉक्स ऑफिस पर उनके हाल के बारे में....

सबसे कमाऊ फिल्म देने में चौथे नंबर पर रही बॉलीवुड, ऐसा है देश की 9 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड दुनिया की सबसे मशहूर फिल्म इंडस्ट्रीज में से एक है। यहां की फ़िल्में इंटरनेशनल लेवल पर भी कमाल करती हैं। लेकिन अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस (Box Office) इंडियन फिल्मों के लिहाज से सिर्फ बॉलीवुड यानी हिंदी सिनेमा के बारे में नहीं रह गया है। कई रीजनल और अन्य भाषाओं की फ़िल्में भी दुनियाभर में खूब देखी जा रही हैं और इनमें से कई फ़िल्में कमाई के झंडे भी गाढ़ रही हैं और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। ईयर एंडर-2022 (Year Ender 2022) के तहत हम आपको देश की 9 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज की इस साल की उस टॉप फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो कमाई के मामले में सबसे आगे रही। इस लिस्ट के हिसाब से बॉलीवुड का नंबर चौथा है। नजर डालिए सभी इंडस्ट्रीज की टॉप फिल्म पर...

देश की 5 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज का हाल, No.1 पर रहने वाली बॉलीवुड अब इन दो से फ़िसड्डी

एंटरटेनमेंट डेस्क. साल 2022 विदाई ले रहा है और नया साल आगमन के लिए तैयार है। नया साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कैसा होगा? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन 2022 भारत की सभी फिल्म इंडस्ट्रीज के लिए अच्छा नहीं रहा। खासकर भारत की सबसे बड़ी इंडस्ट्री कही जाने वाली बॉलीवुड यानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री इस बार दो क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्रीज से फ़िसड्डी हो गई है। अगर सिर्फ टॉप 5 फिल्मों की ही तुलना करें तो यह देश की टॉप 5 फिल्म इंडस्ट्रीज में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। आइए आपको बताते हैं देश की सभी टॉप 5 फिल्म इंडस्ट्री के बारे में, जानिए टॉप 5 फिल्मों के लिहाज से 2022 में बॉक्स ऑफिस पर कौन किस पॉजिशन पर रही...

Year Ender: 2022 में साउथ इंडियन सिनेमा ने बनाए ये 8 बड़े रिकॉर्ड, बॉलीवुड को चटाई जमकर धूल

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 2022 में साउथ इंडियन फिल्मों का बोलबाला रहा। ना केवल इन फिल्मों ने जबर्दस्त कमाई की, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी बनाए। फिर चाहे वर्ल्डवाइड कमाई की बात हो, सबसे ज्यादा प्रॉफिट उठाने की बात या फिर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने की बात हो, लगभग हर मामले में साउथ इंडियन फिल्मों का दबदबा रहा है। खास बात यह है कि हिंदी फ़िल्में इस बार साउथ इंडियन सिनेमा के आगे पानी मांगती नजर आई हैं। आइए आपको बताते हैं साउथ इंडियन सिनेमा के उन 8 रिकॉर्ड के बारे में, जो इस साल बॉक्स ऑफिस पर बने हैं या जिन्हें साउथ की फिल्मों ने तोड़ दिया है....

2023 में आएंगे इन 12 वेब सीरीज के सीक्वल! लगेगा क्राइम-थ्रिलर से लेकर सस्पेंस और कॉमेडी का तड़का

एंटरटेनमेंट डेस्क. नए साल (New Year) की शुरुआत हो चुकी है। पिछला साल यानी 2022 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कुछ खास नहीं रहा। बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फ़िल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं। लेकिन OTT प्लेटफॉर्म ने स्टार्स की काफी हद तक साख बचाई। हालांकि, कई ऐसी वेबसीरीज भी हैं, जिनके सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहा। लेकिन वे 2022 में रिलीज नहीं हो सकीं। अब सबकी नजरें 2023 पर टिकी हुई हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि इन वेबसीरीज के सीक्वल नए साल में दर्शकों तक पहुंच सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 12 वेब सीरीज के बारे में, जिनके सीक्वल 2023 में आने की प्रबल संभावना है...

Hit मशीन हैं 'KGF Chapter 2' फेम यश, पिछले 12 साल में 14 फ़िल्में की, लेकिन एक भी फ्लॉप नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'KGF' फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में नजर आए रॉकस्टार यश (Yash) 37 साल के हो गए हैं। 8 जनवरी 1986 को उनका जन्म कर्णाटक के हसन जिले के भूवनहाली में हुआ था। यश आज फिल्मों में रॉस्टार के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। 2005 में उन्होंने टीवी शो 'नंद गोकुल' में काम किया था। इससे पहले तक वे थिएटर कर रहे थे। यश के फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2007 में हुई और तब से लेकर अब तक बीच में सिर्फ दो साल (2008 और 2009) उनके लिए फ्लॉप रहे। बाकी हर साल उन्होंने सफल फ़िल्में दी हैं। बीते 12 साल में उनकी 14 फ़िल्में आईं और ये सभी सफल रही है। आइए आपको बताते हैं यश के करियर ग्राफ के बारे में...