• All
  • 68 NEWS
  • 38 PHOTOS
  • 12 VIDEOS
118 Stories by Sandhya Kumari

5 साल ISIS आतंकियों के बीच रही ये लड़की, तस्वीरों में दुनिया को दिखाया दर्द, कहा- हर रात कई लोग नोचते थे जिस्म

May 22 2020, 03:52 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में इस समय कोरोना वायरस का आतंक छाया है। कई लोग इस वायरस की चपेट में आकर जान गँवा चुके हैं। इस दौरान दुनिया का ध्यान किसी दूसरी समस्या की तरफ जा ही नहीं रहा है। लेकिन कोरोना के खौफ के बीच एक लड़की यज़ीदी लैला तालू ने अपने साथ ISIS आतंकियों द्वारा 5 साल किये गए जुल्म की सारी कहानी तस्वीरों के जरिये लोगों के साथ शेयर की। उसने दुनिया को दिखाया कि कैसे 5 साल वो एक जिंदा लाश बनकर रह रही थी। लड़की ने कहा कि आतंकियों के बीच जो खौफ उसने झेला है, उसके बाद ये कोरोना उसे क्या डराएगा। इस यज़ीदी महिला ने अपनी कहानी के साथ  ISIS आतंकियों चंगुल में फंसी कई लड़कियों का दर्द भी दुनिया के सामने रखा। उसने बताया कि कैसे मजे के लिए इन लड़कियों को प्रदर्शनी में रखा जाता है। अगर कोई लड़की थोड़ा भी विरोध करती है तो उसे बुरे तरीके से मारा जाता है। इस बहादुर लड़की ने 5 साल में अपने साथ हुए हर अत्याचार को तस्वीरों के जरिये दुनिया को दिखाया। 

ट्रंप-मेलिनिया ने तोड़ दी परंपरा, नहीं बैठे डायना बेंच पर, इसलिए इतनी खास मानी जाती है ये सीट

Feb 24 2020, 06:22 PM IST

हटके डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ भारत दौरे पर पहुंचे। उनके साथ ट्रंप की बेटी और दामाद भी आए। शाम को सबने ताज का दीदार किया। पूरी दुनिया की नजर दुनिया के शक्तिशाली नेता की तरफ रही। ताज का दीदार करते हुए एक ऐसी घटना हुई, जिसे परंपरा को तोड़ना ही कहेंगे। दरअसल, अभी तक जितने भी ख़ास मेहमान भारत दौरे पर आकर ताज देखने गए हैं, वो यहां लगे डायना बेंच पर बैठकर तस्वीर जरूर खिंचवाते हैं। लेकिन दोनों ने ऐसा कुछ नहीं किया। पति-पत्नी ने खड़े होकर ही फोटो खिंचवाई। आइये आपको बताते हैं इस बेंच की पूरी कहानी।