शेन वॉर्न के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है। साल 1996 में उन्होंने उस समय की बेहद लग्जरी कार फेरारी 355 स्पाइडर खरीद थी। शेन वार्न की सफलता के बाद खुद फेरारी ने इस कार को बदलकर  F355 मॉडल गिफ्ट किया था।  

ऑटो डेस्क एंड स्पोर्ट्स डेस्क। 52 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वार्न (Shane Warne) का निधन हो गया। उन्होंने कुछ घंटे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रॉड मार्श के निधन पर श्रद्धांजलि दी थी। शेन वार्न थाइलैंड में थे। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ। एक दी दिन में दो ख्यात खिलाड़ियों के निधन की खबर से क्रिकेट जगत को सदमा लगा है। वहीं शेन वार्न की लाइफ स्टाइल को लेकर लोगों को उत्सुकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये भी पढ़ें- क्यों अलग-अलग थी शेन वार्न की दोनों आंखें, एक का रंग था नीला तो दूसरी थी हरी, जानें क्या है कारण

लग्जरी कारों का बेड़ा

शेन वॉर्न के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है। साल 1996 में उन्होंने उस समय की बेहद लग्जरी कार फेरारी 355 स्पाइडर खरीद थी। शेन वार्न की सफलता के बाद खुद फेरारी ने इस कार को बदलकर F355 मॉडल गिफ्ट किया था। वॉर्न को फेरारी रे अलावा लैम्बॉर्गिनी जैसी स्पोर्टस कारें बेहद पसंद थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास 20 कारों का कलेक्शन है। उनके पास टू सीटर F टाइप जगुआर कार भी मौजूज थी।

ये भी पढ़ें- हॉलीवुड स्टार लिज़ हर्ले से भी जुड़ा था Shane Warne का नाम, सबसे अमीर क्रिकेट हस्ती में शुमार थे महान स्पिनर

शेन वॉर्न के गैराज में बुगाटी वेरान कार भी थी, इसे उन्होंने साल 2008 में खरीदा था। वहीं उनके पास बेंटले कार भी थी। वार्न ने अपने शौक की खातिर शानदार लग्जरी बेंटली कॉटिनेंटल सुपरस्पोर्ट्स कार खरीदी थी। वॉर्न के पास दो मर्सिडीज, दो BMW और होल्डेन VK कोमोडोर जैसी कारें भी थीं, उनके पिता भी कारों के बहुत शौकीन थे।

394 करोड़ रुपए की नेटवर्थ
वॉर्न की संपत्ति की बात करें तो वो दुनिया के अमीर क्रिकेटरों में शुमार थे। वो 394 करोड़ रुपए रुपए के मालिक थे।
शेन वॉर्न की कारों के काफिले को देखकर कई एक्ट्रेस भी प्रभावित हो जाती थी। बता दें कि एक सेक्स स्कैंडल की वजह से ही शेन वॉर्न काफी सुर्खियों में रहे थे। इसके अलावा शेन वॉर्न की दो लड़कियों के साथ फोटो काफी वायरल हुई थी जिसमें वह आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसी वजह से साल 2005 में उनकी पत्नी सिमोन कालाहन (Simone Callahan) से तलाक हो गया था। पूर्व क्रिकेटर अपने पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री में बताया था कि उनकी वजह से ही तलाक हुआ। जब उनकी पत्नी को उनके अफेयर के बारे में पता चला तो उसका दिल टूट गया और उसने मुझे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- शेन वॉर्न की मौत को लेकर थाइलैंड पुलिस का अहम खुलासा

फिरकी की बादशाह 
शेन वॉर्न की फिरकी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने कई सालों तक वर्ल्ड क्रिकेट पर राज किया था। उनके आंकड़े भी उनकी महानता को प्रदर्शित करते हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 145 टेस्ट मैचों में उन्होंने 708 विकेट अपनी झोली में डाले। साल 2007 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। 

ये भी पढ़ें- शेन वॉर्न के निधन से भावुक हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली, निराशा व्यक्त करते हुए कही ये बात