भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी का एक बार फिर से ब्रेकअप हो गया है। यह मैं नहीं, बल्कि उनके फैंस कह रहे हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिए लिखा कि हर रिश्ते को वक्त चाहिए होता है। इसे कुछ वक्त दो, यह जरूर खत्म हो जाएगा। इस पर उनके फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं और अभिनेत्री से पूछ रहे हैं कि कौन है जो ब्रेकअप करके चला गया।   

मुंबई: भोजपुरी अभिनेत्री कालज राघवानी (bhojpuri actress kajal raghavani) एक बार फिर अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में है। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम अकांउट पर लिखा कि हर रिश्ते को वक्त चाहिए होता है। रिश्तों को वक्त दो। यह जरूर खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को गुड मॉर्निंग भी विश किया है। हालांकि, उन्होंने पोस्ट में किसी का जिक्र नहीं किया है। लेकिन अभिनेत्री के इस पोस्ट को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या फिर से किसी ने अभिनेत्री का दिल तोड़ दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

यह भी पढ़ें- Kajal Raghwani ने बेड पर दिखाई हॉटनेस फिर भी नहीं पिघले खेसारी लाल, Video ने फैंस पर ढाया कहर

दीदी का ब्रेकप हो गया
काजल राघवानी सोशल भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अभिनेत्री के लाखों दिवाने हैं। वे अपने फैंस के कमेंट्स का बेबाकी से जवाब देने के लिए भी जानी जाती हैं। जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट किया। उनके फैंस के कमेंट्स की झ़ड़ी लग गई। एक यूजर ने लिखा कि ब्रेकप हो गया दीदी का। इस पर अभिनेत्री जवाब दिया, हाहाहा, जोक मार गया। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि कौन है जो ब्रेकअप करके चला गया।

खेसारी लाल के साथ अफेयर और विवाद को लेकर रह चुकी हैं चर्चा में
गौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल के साथ अफेयर के लेकर सुर्खियां बटोर चुकीं हैं। उनकी जोड़ी को फैन्स खूब पसंद करते हैं। चाहे वह रील और रियल लाइफ हो। लेकिन एक विवाद की वजह से दोनों की एक जोड़ी टूट गई। अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। 

प्रदीप पांडे चिंटू के साथ अफेयर की चर्चा
खेसारी लाल इस समय अक्षरा सिंह के साथ बैक टू बैक गाने कर रहे हैं। ब्रेकअप के बाद खेसारी लाल यादव ने अभिनेत्री पर धोखा देन का आरोप लगाया था। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री ने कहा था कि खेरासी लाल क्या मेरे लिए अपने परिवार को छोड़ सकते हैं। क्या वे मुझसे शादी करेंगे। खेसारी के अलावा काजल भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें- Kajal Raghavani ने भोजपुरी इंडस्ट्री का बताया 'काला' सच, अश्लीलता और जातिवाद का यहां चलता है खेल