खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'भतीजवा के होली' खूब चर्चा में है। इस गाने में इनके साथ ठुमका लगाती शोना पांडे (Shona Pandey) दिखाई दे रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री गर्दा उड़ाती नजर आ रही है।

मुंबई. फाल्गुन का महीना आते ही फिजाओं में रंगिनियत छा जाती है। होली 19 मार्च को है पर अभी रंग-गुलाल उड़ने लगे हैं। खास कर भोजपुरी इंडस्ट्री में। जी हां, भोजपुरी इंडस्ट्री में मेकर्स और सिंगर अभी से होली पर गाने बनाने शुरू कर दिये हैं। ये गाने जैसे ही मार्केट आ रहे हैं वो देखते ही देखते वायरल हो जा रहे हैं। इसी में एक नाम एक्टर सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) का है जिनका होली पर बना गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'भतीजवा के होली' खूब चर्चा में है। इस गाने में इनके साथ ठुमका लगाती शोना पांडे (Shona Pandey) दिखाई दे रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री गर्दा उड़ाती नजर आ रही है। इस गाने में शोना पांडे खेसारी लाल यादव की भौजाई हैं जो उनसे बोल रही हैं कि मेरे साथ होली खेलो। लेकिन देवर बने खेसारी भौजाई पर रंग नहीं डालना चाहते हैं क्योंकि वो गर्भवती हैं। दोनों के बीच नोकझोंक करते हुए इसे फिल्माया गया है। 

गाने को इस यूट्यूब चैनल पर किया गया है रिलीज

बता दें कि भोजपुरी क्षेत्र में देवर भौजाई और साली जीजा की होली सबसे ज्यादा रंग से भरी होती है। इसलिए ज्यादातर गाने इन्हें ही टारगेट करके बनाई जाती है। खेसारी लाल और शोना का नया म्यूजिक वीडियो Annapurna Films के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 

YouTube video player

गाने को आवाज से अंतरा सिंह प्रियंका के साथ खेसारी ने सजाया है

इस गाने में आवाज खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका का है। वहीं, लिरिक्स अखिलेश कश्यप और मनु साहू ने लिखा है। म्यूजिक छोटू रावत का है। म्यूजिक कंपोजर शुभम तिवारी ने किया है। वीडियो डारेक्ट आर्या देव ने किया है। बता दें कि खेसारी लाल यादव सिंगर के साथ-साथ एक्टर भी हैं। उनकी कई फिल्में हिट हुई है। वहीं, वो एक ऐसे कलाकार हैं जो फैंस की नब्ज पकड़ना जानते हैं। वो हर मौके के लिए अपना गाना लेकर आते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। 

और पढ़ें:

शादी के बाद बेचैन दिखीं शिबानी दांडेकर,FARHAN AKHTAR शांत कराते आए नजर

Farhan Akhtar की शादी की 10 Inside Photos, एक में तो दुल्हन बनी शिबानी दांडेकर खुशी के मारे हैं नाच रहीं

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की शादी की तस्वीरें आईं सामने, रेड लहंगे में दूल्हे का गाल खींचती नजर आईं दुल्हन

Farhan Akhtar Wedding:सामने आई फरहान अख्तर की शादी की फर्स्ट Photo, पिंक लहंगे में खूबसूरत दिखी दुल्हन Shibani