भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय अक्षरा सिंह एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा ने अब तक कई म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है।

मुंबई. भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच हाल ही में विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों की जोड़ी कभी अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहे थे। अब इन विवादों के बीच अक्षरा और पवन सिंह का भोजपुरी वीडियो 'भर जाता ढोढ़ी...' खूब वायरल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इतने करोड़ मिले व्यूज

भोजपुरी सॉन्ग 'भर जाता ढोढ़ी...' को 2017 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जो 2019 के टॉप गानों की लिस्ट में शामिल है। इस गाने को अभी तक 6 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। ये गाना पवन और अक्षरा स्टारर फिल्म 'पवन राजा' का है। 

रवि किशन की फिल्म से की थी कॅरियर की शुरुआत

भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय अक्षरा सिंह एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा ने अब तक कई म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है। बता दें अक्षरा के फिल्मी कॅरियर की शुरुआत रवि किशन की फिल्म 'सत्यमेव जयते' से हुईथी, जिसके बाद अब वो भोजपुरी जगत में फैंस के बीच लोकप्रिय हो गई हैं।