खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच मचा घमासान शांत नहीं हो रहा है। इनके वॉर में अब फैंस भी कूद पड़े हैं। यहां तक की दोनों अपनी उपलब्धि का जश्न मनाते हुए भी एक दूसरे पर जुबानी वार करने से परहेज नहीं कर रहे हैं।

मुंबई. खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) और पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच छिड़ी जंग में उनके फैंस के आने से मामला काफी आगे बढ़ गया। खेसारी लाल ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से गुहार लगाई तो पवन सिंह भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से भोजपुरी फिल्मों में बढ़ रहे जातिवाद पर अंकुश लगाने की मांग की। दरअसल खेसारी लाल पर जातिवाद करने का आरोप भी लग रहा है। इसका जवाब एक्टर ने दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खेसारी लाल यादव का नया गाना 'नथुनिया'(Nathuniya) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। महज 25 घंटे में इस गाने को 5 मिलियन व्यूज मिले। जिसके बाद खेसारी लाल यादव ने केक काट कर सेलिब्रेट किया। इस दौरान वो इंस्टाग्राम लाइव हुए और उन्होंने कहा कि आप सभी हमें आशीर्वाद देते रही हैं। हमें काम से जवाब देना है। इस दौरान उन्होंने बिहार के कुछ आर्टिस्ट से भी बात की। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से पवन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि मैं जातिवाद फैलाता हूं। लेकिन मैं प्रतिभाशाली लोगों के साथ जीने की कोशिश करता हूं। उन्होंने कहा कि लोगों जाति से नहीं उनके टैलेंट से पहचाना जाना चाहिए। आप भी ये वीडियो देखिए-

View post on Instagram

खेसारी लाल और अर्शिया अर्शी ने लगाया जोरदार ठुमका

बात गाने की करें तो 'नथुनिया'ट्रेंड में है। खेसारी लाल यादव गाने में एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी (Arshiya Arshi) के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही हैं। अर्शिया अर्शी की अदाओं की तारीफ हो रही है तो खेसारी लाल यादव की आवाज से सजे गाने की।

YouTube video player

गाने को लिरिक्स से सजाया है कृष्णा बद्री ने

गाने को सारेगामा हम भोजपुरी ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। लिरिक्स कृष्णा बद्री का है। प्रोडक्शन जय एस तिवारी का है। गाने को कंपोज कन्हैया कुमार यादव ने किया है। जबकि कोरियग्राफी प्रेम बाबू और बिक्रम पासवान का है।

और पढ़ें:

RRR एक्ट्रेस श्रिया सरन बिकिनी में बेटी संग की मस्ती, गोवा बीच से वायरल हो रही तस्वीरें

दोस्त संग पूल में मस्ती करती दिखीं मंदिरा बेदी, एक तस्वीर देख आप बोल उठेंगे-ये क्या हो रहा है

मेट गाला को लेकर मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पर ऐसा क्या पोस्ट किया, जो हो रहा वायरल