सौरभ रॉयल और खुशबू तिवारी केटी (Saurabh Royal and Khushboo Tiwari Katie) की आवाज में भोजपुरी होली गाना यूट्यूब के खजाने में शामिल हो गया है।  'रंग देंगे खड़े खड़े' गाना  को दर्शकों को खूब भा रहा है। वीडियो सांग में भोजपुरी की सुपरहॉट एक्ट्रेस बाला कल्याणी सिंह (Bala Kalyani Singh) ने भी अपनी अदाएं दिखाई हैं।  

एंटरटेनमेंट डेस्क। होली के बस 48 घंटे ही बचे हैं, ऐसे में भोजपुरी में खासकर होली गीतों की भारी डिमांड है। भोजपुरी स्टारों के गाने की तलाश में लोग लगे हुए हैं। वहीं सिंगर भी उन्हें निराश नहीं कर रहे हैं। दरअसल भोजपुरी होली गीतों के बिना धुरेड़ी का त्यौहार अधूरा है। होली के दिन रंग-गुलाल खेलते हुए भोजपुरी होली गाने की धूम मची रहती है। वहीं मौजूदा समय में एक दिन भी ऐसा नहीं जा रहा जिस दिन भोजपुरी के होली गाने यूट्यूब पर रिलीज ना किए जा रहे हों, वहीं हर गीत को लाखों व्यूज मिल रहे हैं। 
ये भी पढ़ें- 'लहँगवा लस लस करता' कर रहा फाग को फेल, भोजपुरी गाना में पवन सिंह, नीलम गिरी का मस्त अंदाज देखें

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तिकड़ी ने मचा दिया धमाल
 सौरभ रॉयल और खुशबू तिवारी केटी (Saurabh Royal and Khushboo Tiwari Katie) की आवाज में भोजपुरी होली गाना यूट्यूब के खजाने में शामिल हो गया है। सौरभ और खुशबू की जुगलबंदी में 'रंग देंगे खड़े खड़े' गाना को दर्शकों को खूब भा रहा है। वीडियो सांग में भोजपुरी की सुपरहॉट एक्ट्रेस बाला कल्याणी सिंह (Bala Kalyani Singh) ने भी अपनी अदाएं दिखाई हैं।

कल्याणी सिंह ने दिखाया मॉडर्न लुक
कल्याणी सिंह तो जैसे इस भोजपुरी होली गाने की जान बन गई हैं। इस सांग में उन्होंने वेस्टर्न ड्रेस का लुक जबरदस्त हॉट लुक दिखाया है। कल्याणी की हुड़दंग देखकर कहीं आप भी बेकाबू ना हो जाएं, इसलिए बीच-बीच में सौरभ रॉयल और खुशबू तिवारी ने रोमांटिक सीन के जरिए माहौल को दूसरी तरफ डायवर्ट करने की कोशिश की है। 


ये भी पढ़ें- होली की जान है ये भोजपुरी गीत, सुपरस्टार ने मले एक दूसरे के गाल, पवन,खेसारी, काजल,अक्षरा,स्मृति का देखें अंदाज

7 दिन में 1 मिलियन व्यूज 
सौरभ रॉयल और खुशबू तिवारी केटी का भोजपुरी गाना 'रंग देंगे खड़े खड़े' यूबीटी म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 9 मार्च 2022 को रिलीज किया गया है। इस गाने को लिखा है प्रिंस प्रियदर्शी ने, वहीं इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। वीडियो सांग को कोरियोग्राफ किया है साहिल राजा ने, वहीं इस गाने को अब तक 1,013,676 views मिल चुके हैं। वहीं इस 36 हाजर लोगों ने लाइक भी किया है। 

ये भी पढ़ें- भोजपुरी गाना 'भतार मेरा धोखा दिया है' हुआ बंपर हिट, खेसारी लाल यादव ने शुभी शर्मा के साथ लूट ली महफिल