भोजपुरी इंडस्ट्री का बाजार बड़ा होता जा रहा है। इसे देखते हुए सिंगर नए-नए गाने रिलीज कर रहे हैं। भोजपुरी गाने जैसे ही यूट्यूब पर रिलीज होते हैं वैसे ही वायरल हो जाते हैं। इसी में एक नाम खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का भी है।

मुंबई.खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाते रहते हैं। फिल्मों के जरिए जहां वो अपने फैंस का खूब मनोरंजन करते हैं। वहीं, अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में उनका नया गाना इंटरनेट पर कोहराम मचाए हुए हैं। इस गाने में वो गजब के स्मार्ट लग रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘कजरा’ (Khesari lal new Song) रिलीज हुआ है जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ डांस करते दिख रहे हैं। न्यूकमर एक्ट्रेस की खूबसूरती और डांस मूव्स देख लोग अपना दिल हार रहे हैं। गाने के बोल भी खूबसूरती को लेकर ही बनाए गए हैं। अदाकारा को शिकायत है कि भगवान ने उसे इतना सुंदर क्यों बनाया है। वो उन्हें कोसती है। तब हीरो उनसे कहते हैं कि काजल लगा लो नजर नहीं लगेगी। इस गाने में खेसारी लाल यादव अल्लू अर्जुन स्टाइल में पुष्पा के स्टेप को कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं। वे भी इसमें अपनी ढोड़ी पर हाथ फेरते नजर आते हैं। 

 शिल्पी राज और खेसारी लाल ने गाने को अपनी आवाज से सजाया है

इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने आवाज दी है। कहा जाता है कि शिल्पी राज जिस गाने को अपनी आवाज से सजाती हैं उसका हिट होना तय माना जाता है। वहीं न्यूकमर एक्ट्रेस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं सामने आई है।

YouTube video player

गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं

गाने की मेकिंग की बात करें तो इसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। निर्माता का भी रोल इन्होंने ही निभाया है। गाने को म्यूजिक से आर्या शर्मा ने सजाया है। इस गाने को 24 घंटे में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब पर लोग इस गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं। कोई खेसारी लाल यादव को लव यू बोल रहा है तो कोई आवाज का बादशाह। 

और पढ़ें:

होनेवाले दूल्हे के गानों पर ठुमके लगाएंगी आलिया तो इन गीतों पर थिरकेंगे रणबीर, कपल के संगीत में होगा धमाल

रणबीर की दुल्हन बनने से पहले आलिया भट्ट 6 बार शादी के जोड़े में आ चुकी हैं नजर,हर रंग में लगी परफेक्ट

मांग में सिंदूर भर करण कुंद्रा से अचानक मिलने पहुंच गईं तेजस्वी प्रकाश, एक्टर ने चौंक के पूछा ये सवाल