केवटी विधानसभा सीट से आरजेडी के फराज फातमी विधायक थे। जिनका टिकट काटकर इस बार राजद ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले फातमी ने 2005 और 2010 में भाजपा विधायक रहे अशोक कुमार से ये सीट छीन ली थी। 

पटना (Bihar ) ।  बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना चल रही है। इसी बीच बड़ी खबर आई है कि कि दरभंगा के कवेटी विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी हार हैं। बीजेपी के मुरारी मोहन झा ने उन्हें मात दी है। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान अब्दुल बारी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुरारी महन झा करीब पांच हजार वोटों से जीते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी को लेकर दिए थे ये बयान
अब्दुल बारी सिद्दीकी ने चुनाव से पहले सिद्दकी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। आरजेडी के सीनियर नेता अब्दुल्ल बारी सिद्दकी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी को लग ही नहीं रहा है कि वो एक राज्य के दंगाई सीएम नहीं देश के पीएम हैं।

अपने ही सीटिंग विधायक का आरजेडी ने काट दिया था टिकट