उमेश सिंह कुशवाहा दसवीं पास हैं। वे 1990 में राजनीति में आए। उनके पास इस समय 1.95 करोड़ रुपए की संपत्ति है। साल 2015 में बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर अच्युतानंद को 26,455 वोट से हराकर पहली बार विधायक बने थे।

पटना (Bihar) । महनार सीट से आरजेडी प्रत्याशी वीणा सिंह को जीत हासिल हुई है। वह खुद बीएसएनएल की रिटायर्ड कर्मचारी हैं और रामा सिंह की पत्नी है, जो सांसद रह चुके हैं और इसी सीट से तीन बार विधायक भी बने थे। इस बार उनके आरजेडी में इंट्री का लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने जीवन के आखिरी समय तक विरोध किया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1990 से राजनीति में सक्रिय हैं उमेश सिंह कुशवाहा
उमेश सिंह कुशवाहा दसवीं पास हैं। वे 1990 में राजनीति में आए। उनके पास इस समय 1.95 करोड़ रुपए की संपत्ति है। साल 2015 में बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर अच्युतानंद को 26,455 वोट से हराकर पहली बार विधायक बने थे।

तेजस्वी के करीबी है रामा सिंह
वीणा सिंह ग्रेजुएट हैं। उनके पास कुल संपत्ति 4.27 करोड़ रुपए की है। जबकि पति रामा सिंह लोजपा से सांसद रहे हैं। जिनके आरजेडी में इंट्री का लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे रघुवंश प्रसाद सिंह अपने जीवन के आखिरी समय तक विरोध किया था। रघुवंश ने अपने निधन से कुछ दिन पहले इसी नाराजगी के चलते राजद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में, तेजस्वी यादव ने अपने करीबी रामा सिंह को आरजेडी में शामिल कर लिया, जिसके बाद उनकी पत्नी वीणा को महनार विधानसभा सीट टिकट दिया था।