बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दरभंगा सीट बीजेपी के खाते में गई है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी संजय सरावगी ने 10 हजार के बंपर वोट से यह जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद के अमरनाथ गामी को हराया है।

पटना (Bihar)।  बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दरभंगा सीट बीजेपी के खाते में गई है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी संजय सरावगी ने 10 हजार के बंपर वोट से यह जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद के अमरनाथ गामी को हराया है। बता दें, अब तक दरभंगा शहरी विधानसभा सीट पर भाजपा का ही कब्‍जा रहा है। संजय सरावगी लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। 2015 के चुनाव में उन्‍होंने राजद के ओमप्रकाश खेडि़या को 7460 मतों से शिकस्‍त दी थी। इस सीट पर 7 नवंबर को वोट डाले गए थे। यहां 282595 मतदाता हैं। इनमें से 55.40 फीसद वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है राजनीतिक सफरनामा


- अखिल विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य रहे।
- नगर निगम पार्षद, दरभंगा निगम अध्यक्ष, भाजपा जिला महामंत्री के पद पर रहे।
- बिहार सरकार में गोवंश विकास प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे।
- 2005 में भाजपा से चुनाव लड़ा और जीते।
- 2010 में भाजपा से चुनाव लड़ा और जीते।
- 2015 में भाजपा से चुनाव लड़ा और जीते।