गिरिराज ने कहा कि इसके लिए अगर जरूरत पड़ी तो वो नीतीश कुमार से भी बात करेंगे। गिरिराज पहले भी कानून बनाकर लव जिहाद और बढ़ती आबादी को रोकने की बात करते रहे हैं।

पटना। विवादित बयानों के लिए मशहूर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि राज्य में अगर एनडीए की सरकार बनी तो लव जिहाद और आबादी को रोकने के लिए कानून बनाए जाएंगे। एक टीवी इंटरव्यू में गिरिराज ने कहा कि इसके लिए अगर जरूरत पड़ी तो वो नीतीश कुमार से भी बात करेंगे। गिरिराज पहले भी कानून बनाकर लव जिहाद और बढ़ती आबादी को रोकने की बात करते रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आखिरी फेज का कैम्पेन खत्म होने से पहले गिरिराज सिंह ने दावा किया कि बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनने जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने एबीपी न्यूज से बढ़ती आबादी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा- इसके लिए कानून बनाना जरूरी है। यह भी कहा- "लव जिहाद गंभीर समस्या है और इसे रोकने के लिए बिहार में एनडीए की सरकार में कानून बनाया जाएगा।" केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो खुद इस बारे में नीतीश कुमार से मिलकर चर्चा करेंगे।

मोदी के नाम पर जनता दे रही वोट 
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले ही हार मान ली है। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनना तय है। पीएम मोदी के नाम पर बिहार की जनता हमें वोट दे रही है। बिहार नहीं चाहता कि जंगलराज का शासन फिर से आए। महागठबंधन के सीएम फेस पर आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा- "तेजस्वी यादव ने अपने माता पिता को भुला दिया। लालू यादव और राबड़ी देवी को पोस्टर तक में जगह नहीं दी गई।" 

एनडीए में शामिल हैं चार दल 
बिहार में पिछले काफी वक्त से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। इस बार एनडीए में बीजेपी-जेडीयू के अलावा हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी भी शामिल है। एनडीए राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर लड़ रहा है। बताते चलें कि आखिरी फेज का मतदान 7 नवंबर को है। 10 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। 

(फोटो: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ गिरिराज सिंह।)