बिहार में पहले चरण के लिए 71 सीटों पर मतदान हो चुका है। अभी दो चरणों पर मतदान होना बाकी। राज्य में एनडीए और महागठबंधन अपनी अपनी सरकार बनने का दावा कर रहा है। इसी बीच भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने Asianetnews से खास बातचीत की।

पटना.  बिहार में पहले चरण के लिए 71 सीटों पर मतदान हो चुका है। अभी दो चरणों पर मतदान होना बाकी। राज्य में एनडीए और महागठबंधन अपनी अपनी सरकार बनने का दावा कर रहा है। इसी बीच भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने Asianetnews से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी। क्या उनकी पार्टी जरूरत पड़ने पर नीतीश कुमार के साथ गठबंधन कर सकती है। या राज्य में इस बार मोदी का जादू चलेगा। आईए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सवाल: क्या कांग्रेस बिहार में नीतीश कुमार के जनता दल से गठबंधन पर विचार कर रही है?
शत्रुघ्न सिन्हा: नहीं, जैसी गलती भाजपा ने की, कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी। बिहार में 7-10 दिन बाद हमारी सरकार होगी। यह सरकार महागठबंधन की होगी।

सवाल: बिहार चुनाव में भाजपा को कहां देखते हैं? क्या आपको लगता है कि बिहार में मोदी फैक्टर मदद करेगा?
शत्रुघ्न सिन्हा: चोट का जवाब वोट से। उन्होंने (पीएम मोदी ने) लॉकडाउन में लोगों को बहुत चोट पहुंचाई है। खासकर बिहार के लोगों को। इसलिए अब वे लोग इन्हें बाहर करने के लिए वोट करेंगे। यही हो रहा है और यही होगा। 

"