सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना में कहा कि क्या चन्नी जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का योगदान कितना है और कितने लोग वहां रह रहे हैं? मैं हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं।

पटना : पंजाब (Punjab) के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) यूपी-बिहार पर दिए अपने बयान को लेकर चौतरफा घिर गए हैं। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) उन पर पलटवार किया है और उन्हें जमकर खरी-खरी सुनाया है। सीएम नीतीश ने गुरुवार को पटना (Patna) में कहा कि क्या चन्नी जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का योगदान कितना है और कितने लोग वहां रह रहे हैं? मैं हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार के इन नेताओं ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
सीएम नीतीश से पहले बिहार के कई अन्य नेताओं ने भी चन्नी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने चन्नी और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे।

सुशील मोदी ये बोले
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) ने भी चन्नी के बयान पर आपत्ति जताई। उ्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) यदि गलती से भी पंजाब में जीत गई, तो बिहार-यूपी के लोगों का वहां जीना दूभर हो जाएगा। सरदार चन्नी को पता होना चाहिए कि यदि बिहार-यूपी के लोग पंजाब न जाएं, तो उनके किसानों के लिए खेती करना और कारखाने चलाना, दोनों मुश्किल हो जाएगा। पंजाब की समृद्धि में उन भैया लोगों का पसीना लगा है, जिन्हें एक कांग्रेसी मुख्यमंत्री देखना नहीं चाहता। चन्नी का बयान देश में कहीं भी रोजी-रोजगार करने के सभी भारतीय नागरिकों के अधिकार पर चोट करने वाला है।

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव : पठानकोट में विपक्षी दलों पर बरसे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस और आप एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

चन्नी का बयान, जिस पर मचा घमासान

बता दें कि पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। हाथों में माइक लेकर अपनी बातें शुरू कीं। प्रियंका उत्साहित होते हुए बोलीं- समझदारी का इस्तेमाल करो। चुनाव का समय है। लंबी-लंबी बातें नहीं कहनी चाहिए। लेकिन पंजाब के लोगों, बहनों-भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो। आपमें बहुत विवेक है। समझदारी है। उस समझदारी का इस्तेमाल करो। फिर बोलीं- पंजाब पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएंगे। अपनी सरकार बनाओ। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये बाहर से जो आते हैं। आपके पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। पंजाब मेरी ससुराल है। बस प्रियंका के इतना बोलते ही चन्नी और जोश में आ गए और अपने हाथ में माइक लेकर जोरदार आवाज में बोले- प्रियंका पंजाबियों की बहू हैं। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नई कर दे। यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है। चन्नी के इतना कहते ही जो बोले सो निहाल के नारे लगने लगते हैं। प्रियंका मुस्कुराती रहती हैं और खुद भी नारे लगाना शुरू कर देती हैं। 

इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी बोले- पंजाब केमिस्ट्री लैब नहीं, जहां प्रयोग किया जाए, पूछा- बताओ, केजरीवाल के पीछे कौन शक्ति छिपी

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी-केजरीवाल एक जैसे, दोनों RSS से, ना गुजरात मॉडल चला, ना दिल्ली, Photos