बिहार-पश्चिम बंगाल की सीमा पर गुरुवार रात एक नाव पलटने से 40 लोग लापता हैं। कुछ लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। हादसे के वक्त नाव पर 80 लोग बैठे थे। हादसा महानंदा नदी में हुआ।

पटना. गुरुवार रात बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा पर महानंदा नदी में एक नाव पलटने से 40 लोग लापता हैं। कुछ लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। नाव पर 80 यात्री सवार थे। हालांकि 28 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे की वजह महानंदा नदी का जलस्तर अधिक होना बताया जाता है। दूसरा नाव ओवरलोडेड थी। इससे नाव अपना संतुलन नहीं बना सकी। हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा बल (NDRF) की टीम ने 28 लोगों को डूबने से बचा लिया। उल्लेखनीय है कि महानंदा नदी उत्तर दिनाजपुर और मालदा से गुजरती है। हर साल की तरह इस साल भी नदी में नौका रेस रखी गई थी। ये लोग रेस देखकर वापस लौट रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुर्घटनाग्रस्त नाव पश्चिम बंगाल के जगन्नाथपुर घाट से कटिहार(बिहार) के लिए निकली थी। नौका में बिहार के कुछ लोग सवार थे। बंगाल प्रशासन ने सबसे पहले घटना की सूचना दी। बिहार में अवादपुर थाना और प्रशासन के अधिकारी भी घटना पर नजर बनाए हुए हैं।