मृतक राजीव कुमार सीपीएम की जिला कार्यकारिणी में सदस्य थे। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात खाना खाने के बाद वो अपने घर में सो रहे थे। सुबह जब लोगों ने देखा तो राजीव कुमार की लाश चारपाई पर थी। 

पटना/बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सीपीएम नेता का शव मिलने से समूचे इलाके में सनसनी है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि वामपंथी नेता ने आत्महत्या की या साजिशन उनकी हत्या की गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव में सीपीएम नेता राजीव कुमार का शव मिला। लोगों के आरोपों की मानें राजीव कुमार जब सोए थे उसी दौरान उनके गले में फंदा कसकर हत्या कर दी गई। राजीव के गले में फंदा मिला है। 

खाना खाने के बाद गए थे सोने 
मृतक राजीव कुमार सीपीएम की जिला कार्यकारिणी में सदस्य थे। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात खाना खाने के बाद वो अपने घर में सो रहे थे। सुबह जब लोगों ने देखा तो राजीव कुमार की लाश चारपाई पर थी। उनके गले में फंदा था। लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी भगवानपुर थाने को दी। 

पुलिस से जांच की मांग 
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शुरुआती जांच की है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि राजीव कुमार की हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है। उधर, सीपीएम के स्थानीय नेताओं ने राजीव की मौत पर दुख जताया है और मामले के निष्पक्ष जांच की मांग की है।