मानवीय रिश्ते को तार-तार करने वाला एक मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां शहर में घर बनवा रही अपनी ही बहू को सास-ससुर और गोतनी ने मिलकर आग लगा कर जिंदा जला डाला।  

मुजफ्फपुर। तरक्की किसे पसंद नहीं। लेकिन कई बार तरक्की अपने ही लोगों के आंखों की किरकिरी बन जाती है। जिसके बाद लोग अपने-पराए का भेद भूल कर ऐसी घटना को अंजाम दे देते हैं जो किसी ने सोचा ही नहीं हो। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है। जहां विदेश में नौकरी करने वाले युवक की पत्नी को ससुरालवालों ने ही किरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी विवाहिता के पिता को दी गई है। जिसके बाद मृतका के पिता सुधीर सिंह ने मृतका के ससुर नागेश्वर सिंह, गोतनी नीतु देवी और सास को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कराया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है। जिन्हें पुलिस तलाश रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चार साल पहले हुई थी शादी, विदेश में नौकरी करता है युवक
घटना मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के कथैया थाना के कथैया गांव की है। जहां ससुराल वालों ने घरेलू विवाद में विवाहिता को जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना की बाबत मृतका के पिता सुधीर सिंह ने बताया कि चार वर्ष पहले अपनी पुत्री प्रीति सिंह की शादी कथैया में दिवाकर सिंह के साथ की थी। उनका दामाद विदेश में नौकरी करता है। वह शहर में अपनी कमाई के बदौलत जमीन लेकर घर बनवा रहा था। इसी से नाराज चल रहे सास, ससुर व गोतनी ने विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। अंत में उन लोगों ने मेरी बेटी की जान ले ली। 

सुनियोजित तरीके से लगाई आग, इलाज के दौरान हुई मौत
बताया जाता है कि सुनियोजित तरीके से आरोपियों ने विवाहिता के शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगाई और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया आस-पास से लोगों को बताया गया कि दुर्घटनावश उसे आग लग गई है। लेकिन मृतका के पिता की ओर शिकायत होने के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर उसका दाह संस्कार पिता व आसपास के लोगों ने मिलकर कर दिया। 

प्रतीकात्मक फोट