जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए बुधवार को उन्हें चुनौती दी कि अगर सीएए—एनआरसी को लेकर जारी विरोध की उन्हें परवाह नहीं है तो वे इसे लागू करने की दिशा में आगे बढें।

पटना। जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए बुधवार को उन्हें चुनौती दी कि अगर सीएए—एनआरसी को लेकर जारी विरोध की उन्हें परवाह नहीं है तो वे इसे लागू करने की दिशा में आगे बढें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रशांत ने बुधवार को ट्वीट कर कहा ‘‘नागरिकों की असहमति को खारिज करना किसी भी सरकार की ताकत का संकेत नहीं है। अमित शाह जी, अगर आप संशोधित नागरिकता कानून एवं राष्ट्रीय नागरिक पंजी का विरोध करने वालों की परवाह नहीं करते हैं तो फिर आप इस कानून पर आगे क्यों नहीं बढ़ते हैं।"

प्रशांत किशोर ने कहा, "आप कानून को उसी तरह लागू करें जैसा कि आपने देश को इसकी क्रोनोलॉजी समझाई थी।"

Scroll to load tweet…

शाह ने सीएए का विरोध कर रहे विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा था कि जिसको विरोध करना है, करे लेकिन सीएए वापस नहीं होने वाला है।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)